आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2019 का थीम क्या है?a. हमारी जैव विविधता, हमारा खाद्य, हमारा स्वास्थ्य
b. हमारी जैव विविधता, हमारा स्वास्थ्य, हमारा भविष्य
c. जल और जैव-विविधता
d. निरंतर विकास के लिए जैव विविधता
उत्तर. a. हमारी जैव विविधता, हमारा खाद्य, हमारा स्वास्थ्य
विवरण: विश्व भर में 22 मई 2019 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जा रहा है. जैव विविधता मतलब विभिन्न प्रकार के जीव−जंतु और पेड़-पौधों का अस्तित्व धरती पर एक साथ बनाए रखने से होता है.
2. इसरो ने पीएसएलवी-सी 46 के ज़रिए किस रडार सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है?
a. रीसैट -2बीआर2
b. रीसैट - 2ए
c. रीसैट -2बी
d. रीसैट -1ए
उत्तर. c. रीसैट -2बी
विवरण: यह इस सीरीज का चौथा सैटेलाइट है. यह सैटेलाइट दिन, रात, घने बादल और बारिश में भी निगरानी रख सकता है. यह सैटेलाइट सीमाओं पर घुसपैठ रोकने में भी सुरक्षाबलों को सहायता प्रदान करेगा. रीसैट सीरीज का पहला सैटलाइट 2009 को लॉन्च किया गया था.
3. आरबीआई जल्द ही गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले कितने रुपये के नए नोट जारी करेगा?
a. 05 रुपये
b. 10 रुपये
c. 20 रुपये
d. 200 रुपये
उत्तर. b. 10 रुपये
विवरण: इस नोट का डिज़ाइन महात्मा गांधी (नई) सीरीज़ के पूर्व प्रचलित 10 रुपये के नोटों जैसा ही होगा. पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे. हाल ही में आरबीआई ने 20 रुपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की थी.
4. ऑस्ट्रेलियाई संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के उम्मीदवार का क्या नाम है?
a. दवे शर्मा
b. संजीत कुमार
c. अश्विन चक्रवर्ती
d. विपिन मलिक
उत्तर. a. दवे शर्मा
विवरण: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लिबरल उम्मीदवार दवे शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह ऑस्ट्रेलियाई संसद में पहुंचने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं. उन्होंने संघीय चुनाव में सिडनी के उपनगर वेंटवर्थिन सीट से जीत दर्ज की.
current-affairs-21 may-2019
5. किस ऐनिमेशन वीडियो की निर्माता और फिल्म इतिहासकार का 98 साल की आयु में निधन हो गया है?
a. विजया मुले
b. विजया सचदेवा
c. जगनारी सिंह
d. मोहनी राय
उत्तर. a. विजया मुले
विवरण: उनकी साल 1974 में बनाई 'एक अनेक और एकता' डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा था जिसके लिए विजया मुले को साल 1975 में बेस्ट एजुकेशनल फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इसके अलावा उन्हें सिनेमा पर लिखे किताब के लिए भी 2011 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.
6. रिलायंस इंडस्ट्रीज कमाई के मामले में किस इंडियन कंपनी को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है?
a. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
b. टाटा मोटर्स लिमिटेड
c. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
d. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर. a. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
विवरण: 2018-19 में आरआईएल की कमाई 6.23 लाख करोड़ रुपये रही जबकि आईओसी ने 6.17 लाख करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही आरआईएल कमाई, मुनाफा और बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से भारत की शीर्ष कंपनी बन गई है.
7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
a. जोखा अलार्थी
b. जेमिमा अर्नोल्ड
c. केविन जूड
d. एम्ब्रिशिया पार्कर
उत्तर. a. जोखा अलार्थी
विवरण: ओमान की लेखक, जोखा अलार्थी ने "सेलेस्टियल बॉडीज़" के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता, जो एक मरुस्थलीय देश की तीन बहनों की कहानी है जो अपने गुलामियत भरे अतीत और संकीर्ण आधुनिक दुनिया का सामना करती हैं.
8. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है?
a. 18 मई
b. 19 मई
c. 20 मई
d. 21 मई
उत्तर. c. 20 मई
विवरण: परागणकों (जैसे मधुमक्खियों, तितलियों, चमगादड़ और चिड़ियों) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उनके द्वारा सामने किये जाने वाले खतरों और टिकाऊ विकास में उनके योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है.


No comments:
Post a Comment