current-affairs-8may-2019
1. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है?
a. 8 मई
b. 9 मई
c. 10 मई
d. 11 मई
उत्तर. a. 8 मई
विवरण: विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 08 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है. यह दिवस रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है.
2. किस खिलाड़ी की आत्मकथा ‘गेम-चेंजर’ के नाम से रिलीज़ की गई है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. गौतम गंभीर
c. शाहिद अफरीदी
d. वसीम अकरम
उत्तर. c. शाहिद अफरीदी
विवरण: शाहिद अफरीदी की आत्मकथा गेम-चेंजर के नाम से जारी हुई है. अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने इसमें 2010 में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले पर भी बात की है.
3. निम्न में से किसने हाल ही में पनामा के राष्ट्रपति पद के लिए चुनावों में जीत दर्ज की है?
a. जुबेनिक अरमंदो
b. एल्विन पार्कर
c. मर्सिया जोसेफ
d. लॉरेंटिनो कोर्टिजो
उत्तर. d. लॉरेंटिनो कोर्टिजो
विवरण: पनामा में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों में लॉरेंटिनो कोर्टिजो को पनामा का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया है. वे डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी के उम्मीदवार हैं, उन्हें कुल 95% में से 33% मत प्राप्त हुए हैं.
4. रात में लड़ने की क्षमता से लैस कौन से टैंक को भारत ने रूस से खरीदने हेतु समझौता किया है?
a. टी-90 अर्जुन
b. टी-90 पांडव
c. टी-90 भीम
d. टी-90 भीष्म
उत्तर. c. टी-90 भीष्म
विवरण: नए टी-90 टैंक अपग्रेडेड होंगे और इन्हें भारत में ही बनाया जाएगा. रिपोर्टस् के अनुसार, इन नए टैंक में रात में भी लड़ने की क्षमता होगी.
5. भारत के विभाजन का इतिहास लिखने वाले का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. सरबजीत सिंह
b. अमरीक सिंह
c. किरपाल सिंह
d. शमिंदर सिंह
उत्तर. c. किरपाल सिंह
विवरण: भारत के विभाजन का इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध सिख विद्वान और इतिहासकार किरपाल सिंह का हाल ही में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे.
current-affairs-2019-7 may
6. निम्न में से किस देश को फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
उत्तर. a. भारत
विवरण: भारत को फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है. आर्कटिक परिषद विशेष रूप से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर आर्कटिक देशों, क्षेत्र के स्वदेशी समुदायों और अन्य निवासियों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत को बढ़ावा देती है.
7. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अमेरिका और किस देश के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है?
a. नेपाल
b. भारत
c. चीन
d. पाकिस्तान
उत्तर. c. चीन
विवरण: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अमेरिका और चीन के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है.
8. किस मंत्रालय ने भारतीय मूल के लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है ?
a. गृह मंत्रालय
b. रक्षा मंत्रालय
c. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. गृह मंत्रालय
विवरण: गृह मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी.
9. भारतीय नौसेना का ‘आईएनएस रंजीत’ कितने साल तक सेवा देने के बाद को सेवामुक्त हो गया?
a. 50 साल
b. 40 साल
c. 36 साल
d. 30 साल
उत्तर. c. 36 साल
विवरण: भारतीय नौसेना का अग्रणी मिसाइल विध्वसंक ‘आईएनएस रंजीत’ 36 साल तक सेवा देने के बाद 06 मई 2019 को सेवामुक्त हो गया. आईएनएस रंजीत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था.
10. निम्न में से किस देश ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. अमेरिका
उत्तर. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशिष्ट पेशों जिनमें तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता चाहिए होती है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment