Top 20 current-affairs-may-2019
1. भारत और किस देश के बीच सिम्बेक्स-2019 युद्ध अभ्यास शुरू हो गया है?
A. सिंगापुर
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. सिंगापुर
विवरण: इस अभ्यास का आयोजन 16 मई से 22 मई 2019 के बीच किया जा रहा है. भारतीय नौसेना के जहाज कोलकाता और शक्ति के अतिरिक्त लंबी दूरी के सामुद्रिक निगरानी विमान भी सिम्बेक्स-19 में हिस्सा लिया है.
2. हाल ही में किस राज्य ने उजाला क्लिनिक कार्यक्रम को सुधार के साथ लागू करने की घोषणा की है?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. झारखंड
उत्तर. C. राजस्थान
विवरण: राजस्थान सरकार ने अपने जिलों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य केंद्र, उजाला क्लीनिक (किशोर हितैषी स्वास्थ्य क्लीनिक) को सुधार के साथ लागू करने का फैसला किया है.
3. निम्न में से किस देश के नौसेना द्वारा मध्यम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
A. भारतीय नौसेना
B. अमेरिकी नौसेना
C. पाकिस्तानी नौसेना
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. भारतीय नौसेना
विवरण: भारतीय नौसेना द्वारा मध्यम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में यह जानकारी सार्वजनिक की गई है।
4. सुप्रीम कोर्ट ने सीटेट में सामान्य वर्ग के गरीबों को कितने फीसदी आरक्षण के तहत केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है?
A. सात फीसदी
B. दस फीसदी
C. पांच फीसदी
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. B. दस फीसदी
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में सामान्य वर्ग के गरीबों को दस फीसदी आरक्षण के तहत अंकों में छूट दिए जाने की मांग पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है.
current-affairs-19 may-2019
5. हाल ही में किस देश ने संविधान संशोधन करते हुए सिखों को कृपाण ले जाने की अनुमति प्रदान की है?
A. कनाडा
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. इंग्लैंड
उत्तर. D. इंग्लैंड
विवरण: इस बिल पर शाही अनुमति भी प्रदान कर दी गई है. इस बिल का उद्देश्य देश में शांति और सौहार्द बनाए रखना है. सिख समुदाय के कृपाण रखने के अधिकार को सुरक्षित रखते हुए पिछले साल कानून में संशोधन किया गया था.
6. अमेरिका में निम्नलिखित में से किसे हाल ही में जेएफके बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. नेंसी पेलोसी
B. बराक ओबामा
C. जॉन ब्राउन
D. डोनाल्ड ट्रम्प
उत्तर. A. नेंसी पेलोसी
विवरण: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव की स्पीकर पेलोसी को यह पुरस्कार राष्ट्र हित को पार्टी हित से ऊपर रखकर फैसला लेने के कारण दिया गया. यह एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे 1989 से दिया जा रहा है. नेंसी पेलोसी एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं,
7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुना गया है?
A. बिल शॉर्टन
B. स्कॉट मॉरिसन
C. जॉन्स सेंडबर्ग
D. पीटर हेराल्ड
उत्तर. B. स्कॉट मॉरिसन
विवरण: ऑस्ट्रेलिया में 19 मई 2019 को आम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने आम चुनावों में वापसी करते हुए एग्जिट पोल्स को गलत साबित कर दिया.
8. हाल ही में किस पर्वतारोहण अभियान के दौरान सेना के दल के सदस्य नायक नारायण सिंह की मृत्यु हो गई?
A. माउन्ट मकालू
B. माउंट कैलाश
C. माउंट के 2
D. एवरेस्ट अभियान
उत्तर. A. माउन्ट मकालू
विवरण: भारतीय सेना के 18 सदस्यीय पर्वतारोहण अभियान दल ने 16 मई 2019 को माउंट मकालू पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की. पर्वतारोहण अभियान के दौरान नेपाल में स्थित दुनियां की पांचवीं सबसे ऊंची मकालू चोटी (8485) मीटर में चढ़ाई के बाद नीचे उतरते समय बर्फ में दबने से उनकी मौत हो गई थी.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment