expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, May 19, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 19 मई 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. इटली के क्लब लाजियो ने अटलांटा को हराकर कितनी बार कोपा इटालिया फुटबाल खिताब अपने नाम कर लिया है?
A. पहली बार
B. तीसरी बार
C. सातवीं बार
D. आठवीं बार
उत्तर. C. सातवीं बार
विवरण: इटली के क्लब लाजियो ने अटलांटा को 2-0 से हराकर सातवीं बार कोपा इटालिया फुटबाल खिताब अपने नाम कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, अटलांटा की टीम ने इस सीजन में सेरी-ए लीग के दौरान लाजियो को दो बार हराया था.

2. विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस कब मनाया जाता है?
A. 15 मई
B. 16 मई
C. 18 मई
D. 17 मई
उत्तर. D. 17 मई
विवरण: विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस प्रत्येक वर्ष 17 मई को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य इंटरनेट और नई प्रौद्योगिकियों द्वारा समाज में आये सामाजिक परिवर्तनों से लोगों को परिचित कराना है. वर्ष 2019 का विषय है  मानकीकरण की खाई को पाटना.

3. विराट कोहली और किस विकेटकीपर को हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. ऋषभ पंत
C. दिनेश कार्तिक
D. रिद्धिमान साहा
उत्तर. B. ऋषभ पंत
विवरण: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है.
current-affairs-17 may-2019
4. आईसीसी ने किस देश के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. श्रीलंका
C. इंग्लैंड
D. न्यूज़ीलैंड
उत्तर. C. इंग्लैंड
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है. धीमी ओवर गति के चलते इयोन मोर्गन पर एक वनडे का बैन लगा है.

5. हाल ही में किस देश ने परमाणु समझौते के तहत किए गए वादों से खुद को अलग कर लिया है?
A. नेपाल
B. चीन
C. ईरान
D. इराक
उत्तर. C. ईरान
विवरण: ईरान ने आधिकारिक रूप से परमाणु समझौते के अंतर्गत संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) के तहत किए गए वादों से खुद को अलग कर लिया है.

No comments:

Post a Comment