current-affairs-10 may-2019
1. निम्नलिखित में से किस पत्रिका ने अपने शीर्ष पृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रकाशित किया है?
a. फ़ोर्ब्स
b. नेशनल जियोग्राफिक
c. टाइम्स मैगज़ीन
d. कॉस्मोपोलिटन
उत्तर. c. टाइम्स मैगज़ीन
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम ने 10 मई के अपने नए संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कवर पेज पर शीर्षक के साथ प्रकाशित किया है.
2. किस पत्रिका के अनुसार विश्व में केवल एक तिहाई नदियां की अपने नेचुरल प्रवाह से बह रही हैं?
a. नेचर
b. जियो रूट्स
c. साइंस डेली
d. वन वर्ल्ड
उत्तर. a. नेचर
विवरण: नेचर पत्रिका में प्रकाशित लेख के अनुसार विश्व में केवल एक तिहाई नदियां की अपने नेचुरल प्रवाह से बह रही हैं. इसके अनुसार बांधों के बनाने से प्रवाह प्रभावित होता है.
3. हाल ही में किस भारतीय कम्पनी ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध खिलौना कम्पनी हेमलेज़ का अधिग्रहण किया है?
a. महिंद्रा एंड महिंद्रा
b. टाटा मोटर्स
c. विप्रो
d. रिलायंस इंडस्ट्रीज़
उत्तर. d. रिलायंस इंडस्ट्रीज़
विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट रिलायंस ब्रैंड्स लिमिटेड ब्रिटेन के खिलौना ब्रैड हैमलेज़ ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड का 6.79 करोड़ पाउंड यानी करीब 620 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है.
4. हाल ही में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति दक्षिणी चीन सागर में किस संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल हुए?
a. ग्रुप सेल
b. वॉर गेम्स
c. ब्लैक हॉक
d. पुश अबव
उत्तर. a. ग्रुप सेल
विवरण: भारत, अमेरिका, जापान और फिलिपींस के युद्धपोत दक्षिणी चीन सागर में ग्रुप सेल नामक संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल हुए.
5. हाल ही में किस राज्य में देश की पहली महिला नक्सल विरोधी कमांडो यूनिट तैयार की गई है?
a. झारखंड
b. छत्तीसगढ़
c. तेलंगाना
d. कर्नाटक
उत्तर. b. छत्तीसगढ़
विवरण: छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा देश में पहली बार महिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) यूनिट का गठन किया है. यह यूनिट नक्सलियों से निपटने में पुलिस की सहायता करेगी.
current-affairs-9 may-2019
6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. कर्नाटक
उत्तर. a. बिहार
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई 2019 को बिहार के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार की अपील मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया.
7. एटीपी रैंकिंग में महिलाओं की रैंकिंग में किसे पहला स्थान मिला है?
a. पेत्रा क्वितोवा
b. हालेप
c. नाओमी ओसाका
d. अंकिता रैना
उत्तर. c. नाओमी ओसाका
विवरण: एटीपी रैंकिंग में महिलाओं की रैंकिंग में नाओमी ओसाका पहले, चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा दूसरे और हालेप तीसरे नंबर पर हैं.
8. एटीपी रैंकिंग में पुरुषों की रैंकिंग में किसे पहला स्थान मिला है?
a. नोवाक जोकोविच
b. राफेल नडाल
c. रोजर फेडरर
d. रोहन बोपन्ना
उत्तर. a. नोवाक जोकोविच
विवरण: एटीपी रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच पहले और स्पेन के राफेल नडाल दूसरे नंबर पर हैं. रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं.
9. “श्रीराम पृथ्वीराज” जैसी फिल्मों में काम करने वाले बंगाली अभिनेता का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
a. अर्जुन वल्लभ
b. जिग्नेश देसाई
c. अरुण चट्टोपाध्याय
d. मृणाल मुखर्जी
उत्तर. d. मृणाल मुखर्जी
विवरण: अभिनेता व टीवी एक्टर मृणाल मुखर्जी का निधन कलकत्ता में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने “दुई बोन”, छुट्टी”, “श्रीराम पृथ्वीराज”, “ब्योमकेश” जैसी फिल्मों में कार्य किया है.
10. ओडिशा कृषि व तकनीक विश्वविद्यालय में वाईस चांसलर रहे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. आर. सी. नटराजन
b. बैद्यनाथ मिश्रा
c. गोविल जैन
d. संदीप सिंह
उत्तर. b. बैद्यनाथ मिश्रा
विवरण: हाल ही में बैद्यनाथ मिश्रा का निधन 8 मई, 2019 को ओडिशा के भुबनेश्वर में 99 वर्ष की आयु में हुए, वे एक अर्थशास्त्री थे.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment