current-affairs-4 june-2019
1. नौसेना ने किस देश से समुद्री डकैती को रोकने हेतु लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट’ तैनात किया है?
A. ओमान
B. सऊदी अरब
C. कुवैत
D. इराक
उत्तर. A. ओमान
विवरण: नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मिशन आधारित तैनाती के तहत अदन की खाड़ी में गश्त करने के लिये यह कदम उठाया है. 2008 से, भारत व्यावसायिक रूप से महत्त्वपूर्ण अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त कर रहा है. P-8I लंबी दूरी की पनडुब्बी-रोधी वारफेयर, एंटी-सरफेस वारफेयर, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही विमान’ हैं और व्यापक क्षेत्र, तटीय तथा समुद्री परिचालन में सक्षम है.
2. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य की आशाकर्मियों का वेतन बढ़ाकर कितने रुपये करने की घोषणा की है?
A. 10,000 रुपये
B. 15,000 रुपये
C. 12,000 रुपये
D. 5,000 रुपये
उत्तर. A. 10,000 रुपये
विवरण: इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने वृद्धावस्था पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का फैसला किया था. इसके अलावा सीएम ने अगस्त तक 4 लाख रोजगार देने की घोषणा भी की थी.
3. हाल ही में किस राज्य में निपाह वायरस के पहले संक्रमित व्यक्ति की पहचान की गई है?
A. केरल
B. तमिलनाडु
C. ओडिशा
D. तेलंगाना
उत्तर. A. केरल
विवरण: केरल में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दी है. एर्नाकुलम का रहने वाला 23 साल का एक व्यक्ति पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया. राज्य के 86 संदिग्ध मरीजों पर निगरानी रखी जा रही है.
current-affairs-3 june-2019
4. नीलगिरि के जंगलों में करीब कितने प्रतिशत रॉक पेंटिंग्स मानवीय हस्तक्षेप के कारण नष्ट हो रही है?
A. 10 प्रतिशत
B. 20 प्रतिशत
C. 40 प्रतिशत
D. 80 प्रतिशत
उत्तर. C. 40 प्रतिशत
विवरण: इरुला आदिवासी समुदाय, जो नीलगिरी वन के रॉक आर्ट साइट के उत्तराधिकारी हैं, अवैध ट्रेकर्स द्वारा इन चित्रकलाओं को पहुँच रही क्षति के कारण बेहद नाराज़ है. इरुला विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों में से एक हैं.
5. किशोर कुमार की पहली पत्नी का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
A. रूपा रानी
B. अनुपमा चक्रवर्ती
C. सुधा रॉय
D. रूमा गुहा
उत्तर. D. रुमा गुहा
विवरण: रूमा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं. वे बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थीं.रूमा गुहा ठाकुरता 84 साल की थीं. उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेक' में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी.
6. हाल ही में किस पूर्व भारतीय राष्ट्रपति को मेक्सिको का उच्चतम नागरिक सम्मान दिया गया है?
A. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
B. प्रतिभा पाटिल
C. प्रणब मुखर्जी
D. के. आर नारायणन
उत्तर. B. प्रतिभा पाटिल
विवरण: प्रतिभा पाटिल को उच्चतम नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल” प्रदान किया गया. उन्हें यह सम्मान भारत में मेक्सिको की एम्बेसडर मेल्बा प्रिया ने पुणे में प्रदान किया. यह मेक्सिकन सम्मान प्रथा का हिस्सा है, विदेशी को दिया गया सर्वोच्च सम्मान है
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment