expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Saturday, June 8, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 8 जून 2019

current-affairs-7 june-2019
1. फेसबुक ने हाल ही में किस देश में पहला इंटरैक्टिव गेम शो ‘कन्फेटी’ लांच किया है?
A. नेपाल
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. भारत
उत्तर. D. भारत
Explanation: इसकी घोषणा मुंबई में फेसबुक के सोशल एंटरटेनमेंट समिट के दौरान की गयी. कन्फेटी यह भारत में फेसबुक का पहला आधिकारिक शो है. यह शो 12 जून 2019 से शुरू होगा. इस गेम शो में विजेता को प्रतिदिन 3 लाख रुपये इनाम स्वरुप प्रदान किये जायेंगे. इसमें पॉप कल्चर से सम्बंधित सवाल पूछे जायेंगे.

2. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है?
A. नीति आयोग
B. चुनाव आयोग
C. योजना आयोग
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. नीति आयोग
Explanation: जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डा. राजीव कुमार को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि गृहमंत्री अमित शाह पदेन सदस्य होंगे. वी के सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद्र और डा. वी के पॉल नीति आयोग में दोबारा पूर्णकालिक सदस्य बनाये गये हैं. प्रधानमंत्री आयोग के अध्यक्ष होते हैं. आयोग का गठन एक जनवरी 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रस्ताव पर किया गया था.

3.  सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेलने वाला भारतीय फुटबॉलर बन गया है?
A. अनिरुद्ध थापा
B. सुनील छेत्री
C. अभिषेक यादव
D. रॉबिन सिंह
उत्तर. B. सुनील छेत्री
Explanation: सुनील छेत्री ने भारत के लिए 108वां मैच किंग्स कप में करकाउ के विरुद्ध खेला, हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा.इससे पहले भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड महान फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया के नाम था. बाइचुंग ने देश के लिए 107 मैच खेले हैं.
current-affairs-5 june-2019
4. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘आपकी बेटी’ योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ा दिया है?
A. बिहार सरकार
B. गुजरात सरकार
C. राजस्थान सरकार
D. मध्यप्रदेश सरकार
उत्तर. C. राजस्थान सरकार
Explanation: इस योजना के तहत जो बालिकाएं निर्धनता रेखा के नीचे हैं तथा उनकी माता अथवा पिता या दोनों की मौत हो चुकी है, उन्हें राज्य में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं को 1100 रुपये की जगह 2100 रुपये प्रदान किये जायेंगे. 9वें से 12वीं कक्षा की छात्राओं को 1500 रुपये की जगह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी.

5. किस राज्य सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिये एक बाजार-आधारित व्यापार प्रणाली की शुरुआत की है?
A. बिहार सरकार
B. पंजाब सरकार
C. गुजरात सरकार
D. कर्नाटक सरकार
उत्तर. C. गुजरात सरकार
Explanation: गुजरात सरकार ने प्रदूषण के उत्सर्जन के लिये एक सीमा निर्धारित की है. साथ ही इसके दायरे में रहने के लिये परमिट खरीदने और बेचने की अनुमति दी है. आने वाले समय में इस कार्यक्रम को भारत के अन्य हिस्सों के लिये वायु प्रदूषण को कम करने और ‘मज़बूत आर्थिक विकास’ हेतु एक मॉडल के रूप में उपयोग किये जाने की उम्मीद है. सूरत एक घनी आबादी वाला औद्योगिक केंद्र है जहाँ कपड़ा और डाई मिलें वायु प्रदूषण की बड़ी मात्रा का उत्सर्जन करती हैं.

No comments:

Post a Comment