expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Saturday, June 15, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 15 जून 2019

current-affairs-13 june-2019
1. भारत की किस अभिनेत्री को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर. प्रियंका चोपड़ा
विवरण: यूनिसेफ द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस अभियान के तहत प्रियंका चोपड़ा बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करती हैं. वे यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर भी हैं.  “गर्ल अप” अभियान का हिस्सा भी रह चुकी हैं.

2.  हाल ही में हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल का सफल परीक्षण किया गया. इसकी अधिकतम गति क्या आपेक्षित की गई है?
 उत्तर. मैक- 6
विवरण: हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने वाले यान के लिए मानवरहित प्रदर्शक वाहन है जो 20 सेकेंड में मैक-छह की रफ्तार तक जा सकता है. किमोमीटर के हिसाब से यह लगभग 7400 किलोमीटर प्रतिघंटा होगा.भविष्य में कई मिशनों को अंजाम देने में इसका इस्तेमाल होगा.

3. निम्नलिखित में से किस छात्र ने वर्ष 2019 के जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप किया है?
उत्तर. कार्तिकेय गुप्ता
विवरण: जेईई एडवांस परीक्षा में पहला स्थान एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा के स्टूडेंट कार्तिकेय गुप्ता ने हासिल किया है. परीक्षा में दूसरा स्थान इलाहाबाद के हिमांशू सिंह और तीसरा स्थान नई दिल्ली के अर्चित बुबना ने हासिल किया है.वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र के हैं

4. भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेरीटाइम इनफार्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया?
उत्तर. गुरुग्राम
विवरण: इस कार्यशाला में हिन्द महासागर क्षेत्र के 29 देशों के 41 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यशाला में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों व चुनौतियों पर चर्चा की गयी. इस दो दिवसीय इवेंट का उद्घाटन वाईस एडमिरल एम.एस. पवार ने किया था.
current-affairs-14 june-2019
5. फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को कौन सा स्थान मिला है?
उत्तर. 71वां
विवरण: फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया की 2000 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत की सबसे बड़ी कंपनी का दर्जा मिला है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 71वें स्थान पर है. लिस्ट में टॉप 10 कंपनियों पर गौर करें तो पहले स्थान पर चीन की आईसीबीसी के बाद जेपी मॉर्गन, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ अमेरिका, एपल, पिंग एन इंश्योरेंस ग्रुप, बैंक ऑफ चाइना, रॉयल डच शेल और वेल्स फार्गो शामिल हैं.

6. गुजरात के लोथल के प्राचीन भारतीय स्थल पर एक ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय’ की स्थापना में भारत और किस देश मिलकर काम करेंगे?
उत्तर. पुर्तगाल
विवरण: यह संग्रहालय भारत की अंतर्देशीय जलमार्ग और जल मार्ग से व्यापार की विरासत को प्रदर्शित करेगा. लोथल को इसलिये चुना गया क्योंकि यहाँ ऐसे पुरातात्विक अवशेष पाए गए हैं, जो समुद्री गतिविधियों की ओर संकेत करते हैं.

7. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया और किस देश के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर असम में ‘धान मेंढक’ की एक नई प्रजाति की खोज की है?
उत्तर. अमेरिका
विवरण: खोजी गई इस नई प्रजाति को मिक्रीलेट्टा एशानी नाम दिया गया है. मिक्रीलेट्टा एशानी माइक्रोहॉयलॉइड वंश के अंतर्गत मिक्रीलेट्टा प्रजाति में रखा गया है. माइक्रोहॉयलॉइड वंश की पहली प्रजाति इंडोनेशिया स्थित सुमात्रा के द्वीप में खोजी गई थी.

8. भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच हाल ही में होने वाला मैच रद्द हो गया जिसके बाद दोनों टीमों को कितने पॉइंट मिले हैं?
उत्तर. 1-1 पॉइंट
विवरण: विश्व कप 2019 का यह चौथा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हो गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं. न्यूज़ीलैंड और भारत को इस टूर्नामेंट में अब तक हार नहीं मिली है.

No comments:

Post a Comment