current-affairs-25-june-2019
1. नये विधेयक के अनुसार आपात वाहनों को रास्ता न देने पर कितना जुर्माने का प्रावधान किया गया है?
a. 8,000
b. 10,000
c. 12,000
d. 15,000
उत्तर. b. 10,000
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने मोटर वाहन संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. इसके तहत आपात वाहनों को रास्ता न देने पर 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही वाहन चलाने को लेकर अयोग्य करार दिए जाने के बाद जुर्माना भरना पड़ेगा.
2. डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में किस देश के खिलाफ कड़े प्रतिबन्ध लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किये?
a. ईरान
b. सीरिया
c. पाकिस्तान
d. जॉर्डन
उत्तर. a. ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाये गये नये प्रतिबंधों से ईरान के सर्वोच्च नेता और अन्य अधिकारी अमेरिकी क्षेत्र में किसी भी बैंकिंग सुविधा के लाभ नहीं उठा पाएंगे. ट्रंप ने अपने दफ्तर में बातचीत में कहा कि हम ईरान या किसी भी देश के साथ संघर्ष नहीं चाहते हैं.
3.पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी का क्या नाम है जिसकी एंटिगुआ की नागरिकता रद्द कर दी गई है?
a. नीरव मोदी
b. अनिरुद्ध बहल
c. मेहुल चोकसी
d. रूपम वैश्य
उत्तर. c. मेहुल चोकसी
एंटिगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के मुताबिक, मेहुल चोकसी को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी. लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है और भारत प्रत्यार्पित किया जा रहा है. उन्होंने कहा किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखा जाएगा. जिसपर आरोप हो.
4. वित्त मंत्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 5 साल में राष्ट्रीय बैंकों के विलफुल डिफॉल्टरों की संख्या कितनी है?
a. 30%
b. 40%
c. 50%
d. 60%
उत्तर. d. 60%
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पिछले पांच साल में राष्ट्रीयकृत बैंकों के विलफुल डिफॉल्टरों की संख्या मार्च 2019 तक 60% बढ़कर 8,582 हो गई है. दरअसल, क्षमता होने के बावजूद लोन नहीं चुकाने वाले को विलफुल डिफॉल्टर कहा जाता है.
24-june-current-affairs-2019
5. फ्लिपकार्ट के सीईओ ने कंपनी में अपने 531 करोड़ रुपये के 5.4 लाख शेयर किस कम्पनी को बेचे हैं?
a. अमूल
b. रिलायंस
c. डाबर
d. वॉलमार्ट
उत्तर. d. वॉलमार्ट
फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कंपनी में अपने 531 करोड़ रुपये मूल्य के 5.4 लाख शेयर वॉलमार्ट की सहायक कंपनी एफआईटी होल्डिंग्स एसएआरएल को बेच दिए हैं. वर्ष 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट खरीदी थी .
6. हाल ही में किस राज्य के बीजेपी अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन हो गया है?
a. राजस्थान
b. बिहार
c. पंजाब
d. गुजरात
a. राजस्थान
वे राज्यसभा सदस्य भी थे. मदन लाल सैनी को जून 2018 में ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. मदन लाल सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं. मदन लाल सैनी साल 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े.
7. हाल ही में नासा के क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा किस ग्रह की वायु में मेथेन की उच्च मात्रा होने का डेटा भेजा गया है?
a. मंगल ग्रह
b. बुध ग्रह
c. शनि ग्रह
d. बृहस्पति ग्रह
उत्तर. a. मंगल ग्रह
पृथ्वी पर यह गैस सामान्यतः जीवित जीवों द्वारा उत्सर्जित होती है. वैज्ञानिक इसे मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति का संकेत मान रहे हैं. परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार धरती पर स्थित केंद्र से रोवर को इस संबंध में नए शोध के लिये संदेश भेजा गया है.
8. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थितियों के बेहतर प्रबंधन के लिये एक एटलस लॉन्च किया है?
a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. ओडिशा
उत्तर. d. ओडिशा
इस एटलस के ज़रिये राज्य में बाढ़ प्रबंधन हेतु एक नई रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी. यह एटलस नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद और ओडिशा राज्य विकास आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment