expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, June 4, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 4 जून 2019


1. हाल ही में किसे पुनः राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ-साथ कैबिनट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है?
A. बृजेश मिश्रा
B. अजीत डोभाल
C. सुमित गोसाईं
D. संबित पात्रा
उत्तर. B. अजीत डोभाल
विवरण: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को केंद्र सरकार द्वारा पुनः राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त अजीत डोभाल को मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है.

2. हाल ही में किसे बीजू जनता दल का संसदीय मंत्री चुना गया है?
A. कुमार सुब्रह्मण्यम
B. जी.के.पाटिल
C. विवेक नारायण
D. पिनाकी मिश्रा
उत्तर. D. पिनाकी मिश्रा
विवरण: ओडिशा के पुरी जिले से चार बार से सांसद पिनाकी मिश्रा को लोकसभा में बीजू जनता दल (बीजद) के संसदीय दल के नेता के तौर पर नामित किया गया.

3. निम्नलिखित में से किस शहर को हाल ही में विश्व का सबसे दक्षिण में स्थित शहर घोषित किया गया है?
A. चिली
B. गोनार्दो लिविंसकी
C. पुएर्तो विलियम्स
D. हनोई
उत्तर. C. पुएर्तो विलियम्स
विवरण: पुएर्तो विलियम्स चिली के नावारिनो द्वीप पर स्थित है. हाल ही में यह विश्व का सबसे दक्षिण में स्थित शहर है. हाल ही में चिली ने इस शहर के स्टेटस को गाँव से बढ़ाकर शहर कर दिया है.

4. पहली संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास सभा के कार्यकारी बोर्ड के लिये प्लेनरी सत्र हेतु किस देश को चुना गया है?
A. चीन
B. ऑस्ट्रेलिया
C. जर्मनी
D. भारत
उत्तर. D. भारत
विवरण: पहली संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास के कार्यकारी बोर्ड के लिये प्लेनरी सत्र हेतु भारत को चुना गया है. गौरतलब है कि इस सभा का पहला सत्र केन्या के नैरोबी में 27-31 मई, 2019 आयोजित किया गया. संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास सभा की थीम ‘इनोवेशन फॉर बेटर क्वालिटी ऑफ लाइफ इन सिटीज़ एंड कम्युनिटीज़' है.

5. भारत के केंद्र शासित प्रदेश में महिलाओं के लिए बसों और मेट्रो ट्रेन में सफर निःशुल्क कर दिया गया है?
A. महाराष्ट्र
B. दिल्ली
C. केरल
D. चंडीगढ़
उत्तर. B. दिल्ली
विवरण: दिल्ली सरकार द्वारा जल्द ही दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने की  घोषणा की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देकर उनसे इसके बारे में प्रस्ताव मांगा है कि कैसे और कब यह लागू हो सकता है.

6. भारत के किस राज्य को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू नियंत्रण के लिए पुरस्कृत किया गया?
A. बिहार
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर. C. राजस्थान
विवरण: राजस्थान के मेडिकल व स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए 2019 विश्व स्वास्थ्य संगठन अवार्ड जीता. यह पुरस्कार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभाग के अतिरिक्त सचिव रोहित कुमार सिंह ने प्राप्त किया.

7. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निम्न में से किस तारीख को वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2019 मनाया जा रहा है?
A. 3 से 7 जून 2019
B. 4 जून से 9 जून 2019
C. 5 जून से 10 जून 2019
D. 6 जून से 10 जून, 2019
उत्तर. A. 3 से 7 जून 2019
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 3 जून से 7 जून 2019 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह-2019 मनाये जाने की घोषणा की गई है. वर्ष-2019 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का विषय है - “किसान और वे किस प्रकार औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं.”

8. हाल ही में प्रधानमंत्री ने परिवर्तन करते हुए छात्रवृत्ति की दरें बालकों के लिये प्रतिमाह 2000 रुपये से बढ़ाकर कितनी की गई है?
A. 3500 रुपए
B. 3000 रूपए
C. 2500 रूपए
D. 2200 रूपए
उत्तर. C. 2500 रूपए
विवरण: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा निधि के तहत मृत रक्षाकर्मियों के आश्रितों के लिये प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में परिवर्तन को मंज़ूरी दे दी है. छात्रवृत्ति की दरें बालकों के लिये प्रतिमाह 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए और बालिकाओं के लिये प्रतिमाह 2250 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दी गई हैं.

No comments:

Post a Comment