current-affairs-2 june-2019
1. निम्न में से किस दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है?
a. 1 जून
b. 2 जून
c. 31 मई
d. 30 मई
उत्तर. c. 31 मई
विवरण. हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस दुनिया भर में धूम्रपान करने के प्रभाव, तंबाकू चबाने और इससे उत्पन्न हुई बीमारियां जैसे कि कैंसर, दिल की बीमारियां, आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 31 मई को मनाया जाता है.
2. हाल ही में कितने सदस्यीय पैनल ने नए भौगोलिक युग को ‘एंथ्रोपोसीन युग’ के रूप नामित करने के पक्ष में मतदान किया?
a. 30
b. 38
c. 40
d. 34
उत्तर. d. 34
विवरण: करीब 90 प्रतिशत से ज़्यादा सदस्यों ने वर्तमान युग का नाम बदलने के पक्ष में मतदान किया है. यह मतदान 11,700 साल पहले शुरू हुए होलोसीन युग के अंत का संकेत है. एंथ्रोपोसीन कार्यकारी समूह के मुताबिक, एंथ्रोपोसीन से जुड़ी घटनाओं में शहरीकरण और उन्नत कृषि के उद्देश्य से परिवहन और क्षरण में होने वाली वृद्धि है.
3. कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कितने हजार लाख क्यूबिक (टीएमसी) पानी छोड़ने का आदेश दिया है?
a. 5.19 हजार लाख क्यूबिक
b. 9.19 हजार लाख क्यूबिक
c. 4.19 हजार लाख क्यूबिक
d. 8.99 हजार लाख क्यूबिक
उत्तर. b. 9.19 हजार लाख क्यूबिक
विवरण: इस प्राधिकरण की पहली बैठक 02 जुलाई 2018 को हुई थी जिसमें कर्नाटक से जुलाई माह में 31.24 हज़ार मिलियन घन फीट जल छोड़ने को कहा गया था. तमिलनाडु के कई हिस्से पानी की कमी से जूझ रहे हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल एवं पुद्दुचेरी के बीच जल के बँटवारे संबंधी विवाद को निपटाने हेतु 01 जून 2018 को केंद्र सरकार ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया था.
current-affairs-1 june-2019
4. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस राज्य में कुदक्रमिया वंश की ततैया की एक नई प्रजाति की पहचान की है?
a. गोवा
b. पंजाब
c. झारखण्ड
d. तमिलनाडु
उत्तर. a. गोवा
विवरण: इस ततैया को कुदक्रमिया रंगनेकरी नाम दिया गया है. इसका नाम गोवा के एक शोधकर्ता पराग रंगनेकर के नाम पर रखा गया है. भारत में ततैया गोवा और केरल में पाई जाती है और देश के बाहर यह पड़ोसी देश श्रीलंका में भी पाई जाती है. ऑर्किड की लगभग 100 प्रजातियाँ परागण के लिये केवल ततैया पर निर्भर रहती हैं.
5. पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को गिरफ्तार करने के लिए पाकिस्तान और किस देश ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. ब्रिटेन
d. रूस
उत्तर. c. ब्रिटेन
विवरण: डार पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता हैं. उनके खिलाफ एक अदालत में रिश्वत के एक मामले की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया था. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स मामले में जुलाई 2017 में फैसला सुनाया था, इसके बाद, इसी आरोप में डार के खिलाफ अदालत में मामले की शुरूआत की गयी.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment