expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, June 23, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 23 जून 2019

current-affairs-21-june 2019
1.  हाल ही में किस देश ने अमेरिका के एक टोही ड्रोन को मार गिराया जिससे दोनों देशों के मध्य तल्खी बढ़ गई?
a.    पाकिस्तान
b.    इज़राइल
c.    ईरान
d.    इराक
उत्तर. c. ईरान
विवरण: ईरान ने अमेरिका के जासूसी ड्रोन को मार गिराया.इससे नाराज अमेरिका ने ईरान को खुली चेतावनी दी.  ईरान की सेना ने भी ऐलान किया कि उसकी सेनाएं जंग के लिए तैयार हैं. इससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और कच्चे तेल के दाम में भी 6% का इजाफा हुआ है.

2. लोमड़ी जैसी दिखने वाली बिल्ली कैटफॉक्स की एक नई प्रजाति हाल ही में किस स्थान पर पाई गई है?
a.    उत्तरी कॉर्सिका
b.    दक्षिणी अमेरिका
c.    मध्य चीन
d.    पश्चिमी भारत
उत्तर. a. उत्तरी कॉर्सिका
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बिल्ली अब तक की अज्ञात प्रजातियों का हिस्सा है संभवतः यह हज़ारों साल पहले अफ्रीका या मध्य पूर्व में उत्पन्न हुई थी. इन्हें चैट-रेनार्ड या ‘कैट-फॉक्स’ के रूप में भी जाना जाता है. यह उत्तरी कॉर्सिका के घने जंगलों वाले क्षेत्र में पाई गई थी.

3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का विषय क्या है?
a.    योग विद् गुरुज
b.    योग बाए गुरुज
c.    योग एन्ड गुरुज
d.    लर्न योग बाए गुरुज
उत्तर. a. योग विद् गुरुज
2014 से प्रति वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस बार भी दुनिया भर में यह दिवस मनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित इस वर्ष का विषय है – योग विद् गुरुज.
current-affairs-22-june-2019
4. जापान के किस द्वीप पर आए 6.5 तीव्रता के भूकंप के बाद देश के यामागाटा, निगाटा और इशीकावा प्रांत के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है?
a.    होंशू द्वीप
b.    क्यूशू द्वीप
c.    शिकोकू द्वीप
d.    अवाजी द्वीप
उत्तर. a. होंशू द्वीप
विवरण: जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के उत्तर में समुद्र तट पर करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है.

5. हाल ही में किस देश की महिला टीम ने सबसे कम स्कोर अर्जित करने का रिकॉर्ड बनाया है?
a.    भारत
b.    बांग्लादेश
c.    श्रीलंका
d.    माली
उत्तर.  d. माली
माली की महिला टीम ने रवांडा के खिलाफ खेलते हुए 9 ओवरों में 6 रन बनाकर ऑलआउट होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास (पुरुष व महिला दोनों) का सबसे कम टोटल बनाया. माली के 10 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके.

No comments:

Post a Comment