Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Sunday, June 9, 2019
टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 9 जून 2019
1. भारत सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को किस दूसरे मंत्रालय के साथ एकीकृत करने की घोषणा की है?
a. बाल विकास मंत्रालय
b. कपड़ा मंत्रालय
c. लघु उद्योग मंत्रालय
d. कृषि मंत्रालय
उत्तर. d. कृषि मंत्रालय
विवरण: भारत सरकार ने कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय को एकीकृत करने का निर्णय लिया है. स्वच्छ भारत’ जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में काफी परिवर्तन हुआ है लेकिन कृषि क्षेत्र में इतनी ज़्यादा सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है इसलिए यह निर्णय लिया गया है.
2. मौसम विज्ञान विभाग किस साल तक मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की क्षमता स्थापित करने की परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है?
a. साल 2020
b. साल 2022
c. साल 2024
d. साल 2025
उत्तर. a. साल 2020
विवरण:इससे 9.5 करोड़ किसानों को मौसम की जानकारी लेने में मदद मिलेगी. वर्तमान में, मौसम विभाग जिला आधार पर परामर्श जारी करता है. देश के 530 जिलों में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में ऐसी इकाइयों को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है.
3. निम्न में से किस मंत्रालय के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिये फीस माफ कर दी गई है?
a. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
b. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
c. वित्त मंत्रालय
d. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
उत्तर. a. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
विवरण:जन शिक्षण संस्थान इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत था, जिसे वर्ष 2018 में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया गया. जन शिक्षण संस्थाजन को पूर्व में श्रमिक विद्यापीठ के नाम से जाना जाता था अप्रैल 2000 में इसका नाम परिवर्तित कर दिया गया था.
4. हाल ही में भारत सरकार, तमिलनाडु सरकार एवं विश्व बैंक ने तमिलनाडु स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम के लिए कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. 187 मिलियन डॉलर
b. 387 मिलियन डॉलर
c. 87 मिलियन डॉलर
d. 287 मिलियन डॉलर
उत्तर. d. 287 मिलियन डॉलर
विवरण:इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु में स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाना, गैर-संक्रमणीय रोगों के बोझ को कम करना एवं प्रजनन तथा शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में समानता अंतरालों को को कम करना है. नीति आयोग स्वास्थ्य सूचकांक में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है.
5. हाल ही में मलयालम अभिनेत्री शीला को जे.सी. डेनियल अवार्ड प्रदान किया गया. उन्हें यह सम्मान किस क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है?
a. सिनेमा
b. खेल जगत
c. चिकित्सा
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. सिनेमा
विवरण: जे. सी. डेनियल अवार्ड केरल सरकार द्वारा मलयालम सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है. इस पुरस्कार का नाम जे.सी.डेनियल के नाम पर रखा गया है. उन्हें मलयालम सिनेमा की पहली मूक फिल्म बनाने का श्रेय दिया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता को 5 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं.
6. किस देश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा को अपने कार्यकाल के दौरान एक लॉटरी योजना शुरू करने के संबंध में दो साल की सजा सुनाई है?
a. नेपाल
b. चीन
c. थाईलैंड
d. बांग्लादेश
उत्तर. c. थाईलैंड
विवरण: इससे पहले उन्हें एक अन्य मामले में 3 साल की सजा मिली थी. उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान एक ऐसी नीति शुरू करने का दोषी पाया गया जो कि कानून एवं आधिकारिक नियमों का उल्लंघन था.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment