current-affairs-9 june-2019
1. हाल ही में किसे मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है?
a. डोनाल्ड ट्रंप
b. शिन्जो आबे
c. शी जिनपिन्ग
d. नरेन्द्र मोदी
उत्तर. d. नरेन्द्र मोदी
विवरण. पीएम मोदी को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सौंपे जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान ‘निशान इजुद्दीन’ दिया जाएगा. मोदी को यह सम्मान इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि उनके नेतृत्व में भारत और मालदीव के बीच दोस्ती को मजबूती मिली.
2. निम्न में से किस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
a. राहुल सचदेवा
b. अखिलेश राय
c. मृत्युंजय मोहपात्रा
d. रवि राठौर
c. मृत्युंजय मोहपात्रा
विवरण: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कार्य करने से पहले वे रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन में कार्य करते थे. वे 01 अगस्त 2019 से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख का कार्य संभालेंगे. उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा.
3. हाल ही में किस बैंक ने डिज़िटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट जारी की है?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. भारतीय रिज़र्व बैंक
c. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
d. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर. b. भारतीय रिज़र्व बैंक
विवरण:इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने कारोबारियों, धारकों और ग्राहकों हेतु लागत घटाने एवं इसकी स्वीकार्यता से जुड़े बुनियादी ढाँचे का विस्तार करने की सिफारिश की है ताकि देश के डिजिटल वित्तीय समावेशन में सुधार किया जा सके.
current-affairs-8 june-2019
4. इटली के सबसे ऊँचे सक्रिय ज्वालामुखी का क्या नाम है. जिसमें हाल ही में ज्वालामुखी फट पड़ा है?
a. माउंट पोम्पिओ
b. माउंट एटना
c. माउंट कैलिबर
d. माउंट रस्टिक
उत्तर. a. माउंट एटना
विवरण: माउंट एटना एक सक्रिय स्ट्रेटोवोल्केनो है. यह इटली में सिसिली के पूर्वी तट पर स्थित है. पिछली बार इस ज्वालामुखी में बड़ा विस्फोट 1992 में हुआ था. यह ज्वालामुखी 3,326 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह इटली का सबसे ऊँचा पर्वत है.
5. नई शिक्षा नीति के मसौदे के तहत निम्नलिखित में से किस पाठ्यक्रम को समाप्त करने के लिए कहा गया है?
a. बी.एड
b. एम.लिब
c. एम.फिल
d. पीएचडी
उत्तर. c. एम.फिल
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को प्रस्तुत की गई इस रिपोर्ट में कई नए प्रस्ताव रखे गये हैं. इस मसौदा नीति में लिबरल आर्ट्स साइंस एजुकेशन के चार वर्षीय कार्यक्रम को फिर से शुरू करने तथा कई कार्यक्रमों के हटाने के विकल्प के साथ-साथ एम.फिल. प्रोग्राम को रद्द करने का भी प्रस्ताव किया गया है.
6. निम्न में से किस देश ने अपने वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सोशल मीडिया का विवरण देने का प्रावधान किया है?
a. भारत
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. चीन
उक्तर. b. अमेरिका
विवरण: नए नियमों के तहत अब आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट का नाम और उसके पाँच सालों के रिकॉर्ड की जानकारी जमा करवानी होगी. साथ ही उसे अपना ईमेल एड्रैस और फोन नंबर भी देना होगा.अमेरिकी ग्रह मंत्रालय द्वारा इन नियमों को लाने का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों और अन्य खतरनाक लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment