current-affairs-1 june-2019
1. नवनिर्मित सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्रियों में कितनी महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
उत्तर. b. तीन
विवरण: मोदी कैबिनेट 2.0 द्वारा तीन महिला मंत्रियों निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर बादल को शामिल किया गया है. सुषमा स्वराज ने स्वयं को मंत्री पद दिए जाने से अलग कर लिया था.
2. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के जल बोर्ड द्वारा जल संग्रहालय की स्थापना को मंज़ूरी दी गई है?
a. महाराष्ट्र
b. दिल्ली
c. केरल
d. पुडुचेरी
उत्तर. b. दिल्ली
विवरण: इसके अलावा चंद्रावल में एक पेयजल उपचार संयंत्र तथा ओखला में मल-जल उपचार संयंत्र के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. इस संयंत्र के निर्माण में लगभग 598 करोड़ रुपए की लागत आएगी. लगभग तीन साल में पूरा होने वाले इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता 477 मिलियन लीटर प्रतिदिन होगी. यह संयंत्र कुल पेयजल उत्पादन क्षमता में 11% की वृद्धि करेगा.
3. नवनिर्मित कैबिनेट में डॉ. एस जयशंकर को निम्नलिखित में से कौन-सा मंत्रालय दिया गया है?
a. सूचना प्रसारण
b. वित्त मंत्रालय
c. विदेश मंत्रालय
d. रक्षा मंत्रालय
उत्तर. c. विदेश मंत्रालय
विवरण: डॉ. एस जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी में विदेश मंत्रलाय का कार्यभार सौंपा गया है. वे इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस में भारत के राजदूत रह चुके हैं.
4. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना की जाएगी?
a. नई दिल्ली
b. जालंधर
c. बरेली
d. हैदराबाद
उत्तर. d. हैदराबाद
विवरण: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना करने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स तथा संस्थानों के लिए इकोसिस्टम तैयार करना है.
Current-Affairs-31 May-2019
5. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है?
a. सेर्गेई एल्बाविच
b. एंटोनियो जुआरेब
c. जाखोब हुसाबी
d. व्लादिमीर ज़ेलेंस्की
उत्तर. d. व्लादिमीर ज़ेलेंस्की
विवरण: यूक्रेन के नव निर्वाचित राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की ज़ेलेंस्की एक पेशेवर कॉमेडियन हैं. राष्ट्रपति चुनाव में ज़ेलेंस्की को 73% मत प्राप्त हुए, जबकि सत्तारूढ़ राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंकों को मात्र 24% मत प्राप्त हुए.
6. सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. स्वर्ण पदक
विवरण: मेरठ के रहने वाले 17 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 246.3 का स्कोर बनाया और इस तरह से फरवरी 2019 में दिल्ली वर्ल्ड कप में बनाए 245 अंक के अपने ही पिछले रेकॉर्ड में सुधार किया. सौरभ का इस सीजन में यह दूसरा वर्ल्ड कप स्वर्ण पदक है. सौरभ ने पिछले साल यूथ ओलेंपिक और जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते थे.
7. इस वर्ष कॉफी की पैदावार सामान्य वर्ष की तुलना में लगभग कितने प्रतिशत कम रहने की संभावना व्यक्त की गयी है?
a. 40-50 प्रतिशत
b. 70-80 प्रतिशत
c. 80-90 प्रतिशत
d. 10-20 प्रतिशत
उत्तर. a. 40-50 प्रतिशत
विवरण: भारत का कॉफी बोर्ड आमतौर पर एक वर्ष में दो प्रकार की फसलों के मूल्य का आकलन करता है. वर्तमान में भारत में लघु एवं मध्यम श्रेणी के करीब तीन लाख कॉफी किसान हैं. भारत के कुल कॉफ़ी उत्पादन का तकरीबन 80 प्रतिशत केवल कर्नाटक से आता है. कॉफी उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखने वाले भारत के लिये यह स्थिति चिंताजनक है. साल 2015-2016 में कॉफी का कुल निर्यात करीब 3.16 लाख टन था, जबकि साल 2017-2018 में यह निर्यात बढ़कर करीब 3.92 लाख टन हो गया था.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment