expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, June 13, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 14 जून 2019

current-affairs-13 june-2019
1. हाल ही में से किस नाम से स्पेस वॉर से निपटने हेतु एजेंसी बनाए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर.  डीएसआरओ
विवरण: मोदी सरकार ने स्पेस वॉर की स्थिति में आर्म्ड फोर्सेज की ताकत बढ़ाने के लिए एक नई एजेंसी बनाने को मंजूरी दी है. एजेंसी का नाम डिफेंस स्पेस रिसर्च एजेंसी रखा गया है, जो उच्च क्षमता के आधुनिक हथियार और टेक्नोलॉजी विकसित करेगी.यह एजेंसी डिफेंस स्पेस एजेंसी को रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट का सहयोग करेगी. डीएसए में तीनों सेनाओं के सदस्य शामिल हैं.

2. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने किस राज्य के करीब 2,100 किसानों का कर्ज़ चुका दिया है?
उत्तर.  बिहार
विवरण: अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2,100 किसानों का कर्ज़ चुका दिया है. उन्होंने ब्लॉग में लिखा की किया गया वादा पूरा हुआ. गौरतलब है कि अमिताभ ने पिछले साल उत्तर प्रदेश के 1000 से अधिक किसानों का कर्ज़ चुकाया था.

3. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाडियों की सूची में पहले स्थान पर कौन हैं?
उत्तर.  लिओनेल मेसी
विवरण: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर इस सूची में प्रथम स्थान पर है, उनकी कुल कमाई 127 मिलियन डॉलर है. इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं, कोहली को इस सूची में 100वां स्थान मिला है. विराट कोहली की कुल कमाई 25 मिलियन डॉलर हैं, इसमें 21 मिलियन डॉलर विज्ञापन की कमाई जबकि शेष 4 मिलियन डॉलर उनका वेतन है.

4. केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन की अवधि कितने महीने बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी हैं?
उत्तर. 6
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन की अवधि 3 जुलाई से और 6 महीने बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी. गौरतलब है कि राज्य में 19 दिसंबर 2018 से लागू राज्यपाल शासन की अवधि 2 जुलाई को खत्म हो रही है.
current-affairs-2019-12 june
5. निम्नलिखित में से किस दिन वर्ष 2019 का निर्जला एकादशी मनाया जा रहा है?
उत्तर.  13 जून
विवरण: गंगा दशहरा के बाद होने वाली एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं. पूरे साल की 24 एकादशियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्लपक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी या भीम एकादशी का व्रत किया जाता है. यह व्रत बिना पानी के रखा जाता है इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते हैं.

6. हाल ही में किस राज्य में दिमागी बुखार से 43 बच्चों की मौत हुई है?
उत्तर.  बिहार
विवरण: बिहार में एन्सेफ़्लाइटिस से अब तक 43 बच्चों की मौत हो चुकी है. मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के इलाकों में भयंकर गर्मी और उमस की वजह से बच्चे एन्सेफ़्लाइटिस अथवा दिमागी बुखार का तेजी से शिकार हो रहे हैं.

7. हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने किस राज्य में वर्षा पसंद करने वाली साँप की एक नई प्रजाति की खोज की है?
उत्तर. मिज़ोरम
विवरण: वैसे इस साँप का नाम ‘मिज़ो रेन स्नेक’ है, लेकिन ब्रिटिश सर्प-विज्ञानी मैलकम ए. स्मिथ के नाम पर इसे स्मीथोफिस एटेम्पोरैलिस वैज्ञानिक नाम दिया गया है. काले-सफेद रंग का यह साँप ज़हरीला नहीं है और शोधकर्त्ताओं के लिये साँप की यह नई प्रजाति है,

8. शिखर धवन को चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर किस खिलाड़ी को टीम में जगह देने की वकालत सुनील गावस्कर द्वारा की गई है?
उत्तर. ऋषभ पंत
विवरण: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है. कई पूर्व खिलाड़ियों ने धवन के फिट नहीं हो पाने पर उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की वकालत की थी.हप

No comments:

Post a Comment