current-affairs-18 june-2019
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया है?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. नितिन गडकरी
D. जेपी नड्डा
उत्तर. D. जेपी नड्डा
दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. अब अमित शाह गृहमंत्री हैं इसलिए उन्होंने किसी और को अध्यक्ष का दायित्व देने का आग्रह किया था. संसदीय बोर्ड ने तय किया कि जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. इस बीच अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे.
2. किस राज्य में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर धारा-144 लागू की गई है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. ओडिशा
D. बिहार
उत्तर. D. बिहार
बिहार में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार में अब तक गर्मी से 78 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं. अकेले औरंगाबाद में 47 लोगों की मौत हुई है, गया में गर्मी को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं भीषण गर्मी के कारण 22 जून तक बिहार के सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जारी किया है.
3. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है?
A. 16 जून
B. 19 जून
C. 18 जून
D. 17 जून
उत्तर. D. 17 जून
हर साल विश्व भर में 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है. इस दिवस की घोषणा 30 जनवरी, 1995 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रस्ताव पारित करके की गयी थी. इस वर्ष की थीम “लेट्स ग्रो द फ्यूचर टूगेदर” है.
4. 17वीं लोकसभा के लिए एनडीए द्वारा किसे लोकसभा स्पीकर के पद हेतु नामांकित किया गया है?
A. मेनका गांधी
B. उमा भारती
C. संबित पात्रा
D. ओम बिड़ला
उत्तर. D. ओम बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, और डॉ. वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे थे. ओम बिड़ला द्वारा नामांकन दाखिल किये जाने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से लोकसभा स्पीकर चुना जायेगा. ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद हैं.
current-affairs-17-june-2019
5. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंज़ूरी दी है?
A. कर्नाटक
B. बिहार
C. तमिलनाडु
D. असम
उत्तर. D. असम
विदेशी अधिनियम 1946 के तहत वह व्यक्ति जो भारत का नागरिक नहीं है, विदेशी माना जाता है. यूनेस्को के अनुसार, आमतौर पर ऐसे लोगों को अवैध प्रवासी कहते हैं जो रोज़गार के लिये अन्य देशों में बिना अनुमति और आवश्यक दस्तावेज़ों के प्रवेश करते हैं.
6. किस बॉलीवुड एक्टर ने उत्तर प्रदेश में आंख की बीमारियों के बचाव को लेकर अभियान लॉन्च किया है?
A. सलमान खान
B. शाहरुख़ खान
C. अक्षय कुमार
D. अमिताभ बच्चन
उत्तर. D. अमिताभ बच्चन
सी- नाउ अभियान के तहत उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी और सीतापुर शहरों में रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से आंखों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी. अभियान को 'द फ्रेड होलोज फाउंडेशन और इस्सिलोर विजन फाउंडेशन ने विजन 2020 के साथ मिलकर लांच किया है.
7. हाल ही में किस देश में आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के कारण करीब 12 लोगों की मौत हो गई हैं?
A. नेपाल
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. चीन
उत्तर. D. चीन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप से करीब 01 लाख लोग प्रभावित हैं और 10,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. मंगलवार सुबह भी 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. चीनी भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.90 डिग्री पूर्वी देशांतर में सतह से 16 किलोमीटर अंदर दर्ज किया गया.
8. बांग्लादेश ने किस टीम के द्वारा बनाया गया 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया?
A. इंग्लैंड
B. भारत
C. ऑस्ट्रेलिया
D. वेस्टइंडीज
उत्तर. D. वेस्टइंडीज
विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है, जो उसने साल 2011 में इंग्लैंड द्वारा दिया गया 328 रनों का लक्ष्य हासिल कर बनाया था. बांग्लादेश की तरफ से शाकिब ने 99 गेंदों में 16 चौके की मदद से 124 रन की नाबाद पारी खेली.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment