expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, June 25, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 25 जून 2019

24-june-current-affairs-2019
1. किस पूर्व प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करने वाले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी का हाल ही में निधन हो गया?
A.  इंदिरा गांधी
B.  राजीव गांधी
C.  मोरारजी देसाई
D.  लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर. A. इंदिरा गांधी
वीआरएल के नाम से लोकप्रिय रहे लक्ष्मीनारायणन 1951 बैच के आइपीएस अफसर थे. तरक्की करते हुए वह सीबीआइ के संयुक्त निदेशक बने. वह साल 1985 में तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए.

2. अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस्तीफ़ा देने वाले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का क्या नाम है?
A.  अभिजीत प्रसाद
B.  विरल आचार्य
C.  अतुल प्रजापति
D.  सुनील सिन्हा
उत्तर. B. विरल आचार्य
भारतीय रिज़र्व बैंक के सबसे युवा डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने पद से इस्तीफा दे दिया है. विरल आचार्य को तीन साल के कार्यकाल के लिए 23 जनवरी 2017 को आरबीआई में शामिल किया गया था. उनका तीन साल का कार्यकाल जनवरी, 2020 में पूरा होना था.

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा?
A.  बिहार सरकार
B.  पंजाब सरकार
C.  दिल्ली सरकार
D.  तमिलनाडु सरकार
उत्तर. C. दिल्ली सरकार
 दिल्ली सरकार के अनुसार, सालाना एक लाख से कम आय वाले परिवार के छात्र की पूरी फीस वापस होगी. एक से 2.5 लाख पारिवारिक आय वाले छात्र की आधी फीस वापस होगी, जबकि 2.5 लाख से 6 लाख सालाना पारिवारिक आय वाले छात्र की 25 प्रतिशत फीस वापस होगी. दिल्ली सरकार के छात्रवृत्ति देने के फैसले से लगभग सवा लाख छात्रों को फायदा मिलेगा.

4. किस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार मानसून में देरी के कारण भारत में 40% से अधिक क्षेत्र में सूखे का संकट मौजूद है?
A. आईआईटी, गांधीनगर
B.  आईआईटी, पटना
C.  आईआईटी, रुड़की
D.  आईआईटी, दिल्ली
उत्तर.  A. आईआईटी, गांधीनगर
आईआईटी, गांधीनगर द्वारा चलाए जा रहे सूखा प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार देश के 40 फीसदी से अधिक क्षेत्रों में सूखे का संकट है कई राज्यों में प्री-मॉनसून की बारिश भी सामान्य से काफी कम हुई है जिसकी वजह से भयावह जल संकट पैदा हो गया है और कृषि पैदावार में भी कमी आने की आशंका गहरा रही है.
current-affairs-23-june-2019
 5. किस टीम के खिलाफ अत्यधिक अपील करने पर भारतीय कप्तान पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा है?
A.  पाकिस्तान
B.   इंग्लैंड
C.   बांग्लादेश
D.  अफगानिस्तान
उत्तर.  D. अफगानिस्तान
 भारतीय कप्तान विराट कोहली साउथैम्टन में हुए हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. वह सितंबर 2016 की नई आचार संहिता के तहत दूसरी बार दोषी पाए गए हैं.

6. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता है?
A. आदित्या मेहता
B.  गीत सेठी
C. यासीन संचित
D. पंकज आडवाणी
उत्तर. D. पंकज आडवाणी
 पंकज अडवाणी ने थाईलैंड के थानावत तिरपोंगपाईबून को हराकर एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया. पंकज ने थाई खिलाड़ी को 6-3 से हराया. एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप एक नॉन-प्रोफेशनल स्नूकर टूर्नामेंट है, इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी.

7. हाल ही में किस भारतीय गेंदबाज विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है?
A.  मोहम्मद शमी
B. भुवनेश्वर कुमार
C.  कुलदीप यादव
D. जसप्रीत बुमराह
उत्तर.  A. मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी के वनडे करियर की ये पहली हैट्रिक है. मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के तीन बल्लेबाज तीन गेंदों में आउट कर यह कारनामा किया. गौरतलब है, पूर्व भारतीय पेसर चेतन शर्मा ने 1987 में विश्व कप इतिहास की पहली हैट्रिक ली थी. वहीं, वर्ल्ड कप के इतिहास में मोहम्मद शमी हैट्रिक लेने वाले दसवें गेंदबाज बन गए हैं.

8. उत्तर प्रदेश में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में किस पार्टी से गठबंधन समाप्त किये जाने की घोषणा की?
A.  कांग्रेस
B. राष्ट्रीय जनता दल
C.  राष्ट्रीय समता दल
D. समाजवादी पार्टी
उत्तर. D. समाजवादी पार्टी
 बीएसपी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है कि पार्टी आने वाले सभी छोटे-बड़े चुनावों में अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में मायावती गठबंधन कर 10 सीटें जीती.

No comments:

Post a Comment