current-affairs-27-june 2019
1. हाल ही में किस देश की सरकार ने नीरव मोदी और उसकी बहन के बैंक अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया है?
a. स्विट्जरलैंड
b. फ्रांस
c. फिनलैंड
d. स्पेन
उत्तर. a. स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद नीरव मोदी से जुड़े लोग भी उनके अकाउंट में जमा रुपयों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. नीरव मोदी को 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद से वह साउथ-वेस्ट लंदन की जेल में बंद है.
2. दक्षिण भारतीय फिल्मों की किस अभिनेत्री एवं निर्देशक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया?
a. अमृता गेल
b. विजया निर्मला
c. काजल अग्रवाल
d. अनुष्का शेट्टी
उत्तर. b. विजया निर्मला
उन्होंने करीब 44 तेलुगु फिल्मों का निर्देशन किया है और ऐसा करने वाली पहली महिला फिल्म निर्देशक होने के वजह से साल 2002 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया.
3. हाल ही में किस राज्य में ‘इम्प्रेस्ड कछुआ’ की खोज की गई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. अरुणाचल प्रदेश
d. तमिलनाडु
उत्तर. c. अरुणाचल प्रदेश
इसका वैज्ञानिक नाम मनौरिया इम्प्रेस्सा है तथा इसकी जाति ‘मनौरिया’ है. पारंपरिक चिकित्सा एवं व्यापार हेतु अवैध शिकार किये जाने के कारण कछुए की यह प्रजाति खतरे में है.
4. केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से किस बीमारी के उन्मूलन के लिये राष्ट्रीय रणनीतिक योजना तैयार की है?
a. खसरा
b. पोलियो
c. कैंसर
d. टीबी
उत्तर. d. टीबी
प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2018 में टीबी मुक्त भारत अभियान लॉन्च किया था. राष्ट्रीय रणनीतिक योजना के लिये अगले तीन साल के लिये 12 हज़ार करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं, इस का उद्देश्य विविध दृष्टिकोण अपनाकर टीबी के सभी रोगियों का पता लगाना है.
Current Affairs 26 June 2019
5. निम्नलिखित में से G20 सम्मेलन 2019 का आयोजन स्थान क्या है?
a. ताशकंद
b. पेरिस
c. इस्तांबुल
d. ओसाका
उत्तर. d. ओसाका
जापान में स्थित ओसाका G20 सम्मेलन 2019 का आयोजन स्थल है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में रूस, चीन और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाक़ात करेंगे. जी-20 सम्मेलन में 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन शामिल है. वर्ष 2019 में यह सम्मेलन 28-29 जून को ओसाका में आयोजित किया जा रहा है.
6. पहले खाड़ी देश का क्या नाम है जिसने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ goAML एप्लीकेशन को अपनाया है?
a. संयुक्त अरब अमीरात
b. क़तर
c. कुवैत
d. ओमान
उत्तर. a. संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात ऐसा पहला खाड़ी देश बन गया है.इसका उद्देश्य संगठित वित्तीय अपराधों पर रोक लगाना है. इस एप्प को संयुक्त अरब अमीरात की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा लॉन्च किया है, इसे संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स व अपराध कार्यालय द्वारा विकसित किया गया है.
7. हाल ही में किस देश में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ महिलाओं ने बर्थ स्ट्राइक नामक अभियान आरंभ किया है?
a. फ्रांस
b. स्पेन
c. ब्रिटेन
d. अमेरिका
उत्तर. c. ब्रिटेन
ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए बर्थ स्ट्राइक आंदोलन आरंभ किया गया है. लंदन में रहने वाली 33 साल की ब्लाइथे पेपीनो ने 2018 के अंत में ‘बर्थस्ट्राइक’ ग्रुप का गठन किया था. आन्दोलनकर्ता महिलाओं का कहना है कि वे बच्चे पैदा नहीं करेंगे, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया रहने लायक नहीं रहेगी.
8. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये किस नाम से अभियान आरंभ किया है?
a. गो बैक
b. जीरो चान्स
c. शट् द डोर
d. लिसन फस्ट
उत्तर. b. जीरो चान्स
इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि यदि कोई भी व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास करेगा, तो उसके सफल होने की संभावना शून्य है. जो लोग ऑस्ट्रेलिया में वैध और स्थायी प्रवेश चाहते हैं उन्हें "रिफ्यूजी रिसैटलमैंट प्रोग्राम" के तहत आवेदन करना होगा.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge


No comments:
Post a Comment