द्वीप ऐसे जमीन के टुकड़े को कहते हैं. जो चारों तरफ से पानी से घिरा हो. विश्व के प्रमुख द्वीपों के बारे में आज के सामान्य ज्ञान में जानते हैं. मैं, आशा करता हूँ ये आपका नॉलेज बूस्ट जरूर करेगा.
1. सेशेल्स द्वीप कहां स्थित है?A. प्रशांत महासागर
B. आर्कटिक महासागर
C. हिंद महासागर
D. अटलांटिक महासागर
उत्तर. C. हिंद महासागर
Explanation: सेशेल्स (सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है. यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे मेडागास्कर के, और उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है.
2. इनमें से कौन सा हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. बोर्नियो
B. मेडागास्कर
C. अंडमान द्वीप
D. एशमोर और कार्टियर द्वीप
उत्तर. B. मेडागास्कर
Explanation: मेडागास्कर, हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है.यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है.
3. निम्नलिखित में से कौन सा देश सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करता है?
A. जापान और चीन
B. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया
C. जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका
D. रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर. A. जापान और चीन
Explanation: सेनकाकू द्वीप जापान, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना. और ताइवान के बीच पूर्वी चीन सागर में स्थित हैं. जापान और चीन सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करते हैं.
4. निम्नलिखित में से कौन उत्तरी प्रशांत महासागर में ज्वालामुखीय द्वीपों की एक श्रृंखला है?
A. हवाई द्वीप
B. वैंकूवर द्वीप
C. गैलापागोस द्वीपसमूह
D. वानुआ लेवु द्वीप
उत्तर. A. हवाई द्वीप
Explanation: हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है. यह अमेरिका का अकेला प्रांत है. जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है. और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं.
5. निम्नलिखित में से किस द्वीप समूह को 'सैंडविच द्वीप' कहा जाता है?
A. हवाई द्वीप
B. फ़ॉकलैंड द्वीप समूह
C. ग्रीनलैंड
D. तुवालु
उत्तर. A. हवाई द्वीप
Explanation: 1778 में जेम्स कुक ने हवाई द्वीपों को सैंडविच द्वीप समूह नाम दिया था.
6. जापान की राजधानी निम्नलिखित द्वीपों में से कहां पर स्थित है?
A. होकाईडो
B. होन्शू
C. शिकोकू
D. क्यूशू
उत्तर. B. होन्शू
Explanation: टोक्यो जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है. यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है.
7. निम्नलिखित में से कौन जापान का सबसे बड़ा द्वीप है?
A. होकाईडो
B. होन्शू
C. शिकोकू
D. क्यूशू
उत्तर. B. होन्शू
Explanation: होन्शू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है. यह दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनेशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है. जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है.
8. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में स्थित हैं?
A. जापान
B. न्यूज़ीलैण्ड
C. फिलीपींस
D. इंडोनेशिया
उत्तर. D. इंडोनेशिया
Explanation: जावा और सुमात्रा इंडोनेशिया गणराज्य का द्वीप हैं.
9. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप भारत और बांग्लादेश के बीच विवादित द्वीप है?
A. न्यू मूर
B. मजुली
C. डिब्रू-सैखोवा
D. उमानंद
उत्तर. A. न्यू मूर
Explanation: भारत और बांग्लादेश के बीच बंगाल की खाड़ी में स्थित न्यू मूर द्वीप है. इस द्वीप को भारत में न्यू मूर या पुर्बाशा कहा जाता है. जबकि बांग्लादेश में इसे दक्षिण तलपट्टी के नाम से जाना जाता है. सालों से दोनों देश इस द्वीप पर अपना दावा करते हैं.
10. निम्नलिखित में से कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है?
A. अंडमान-निकोबार
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. फिलीपींस
उत्तर. B. इंडोनेशिया
Explanation: इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है. 13,466 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. इस देश की राजधानी जकार्ता है.
current-affairs-2019-30 march

No comments:
Post a Comment