expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, April 4, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 4 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर किस भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी?
A. हिन्दी
B. अंग्रेजी
C. उर्दू
D. तमिल
उत्तर. D. तमिल
Explanation: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर तमिल भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी. आयोग ने भारती पुस्तकालयम प्रकाशक से इस किताब की सैकड़ों प्रतियां भी ज़ब्त की हैं.

2. सेना ने हाल ही में सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से बना सस्पेंशन पुल बनाया है. उसे क्या नाम दिया गया है?
A. मैत्री ब्रिज
B. रक्षक ब्रिज
C. संपर्क ब्रिज
D. अभिमान ब्रिज
उत्तर. A. मैत्री ब्रिज
Explanation: लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की उत्तरी कमान की फायर एंड फ्यूरी कोर के कांबेट इंजीनियर्स ने सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से बना केबल सस्पेंशन पुल बनाया है. इस पुल को 'मैत्री ब्रिज' नाम दिया गया है.

3. गृह मंत्रालय ने साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन किसे घोषित किया है?
A. कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
B. लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन
C. हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन
D. चांदनी चौक पुलिस स्टेशन
उत्तर. A. कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन
Explanation: गृह मंत्रालय ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन घोषित किया है. थाना परिसर का रख-रखाव व सफाई, जघन्य अपराधों पर काम और जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता व निपटारा इसके लिए मापदंड थे.

4. हाल ही में किस देश ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंप दिया है?
A. मलेशिया
B. जिम्बाब्वे
C. यूएई
D. श्रीलंका
उत्तर. C. यूएई
Explanation: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंप दिया है. यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर दिसंबर 2017 में हमले का मुख्य साजिशकर्ता है.

5. किस देश के कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं?
A. अमेरिका
B. नेपाल
C. भारत
D. चीन
उत्तर. A. अमेरिका
Explanation: अमेरिकी कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं.
current-affairs-2 april-2019
6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया है?
A. रिचर्ड पार्कर
B. सुजेन डेरिक
C. निकोलस कौमजियान
D. जेमिलियो मार्क
उत्तर. C. निकोलस कौमजियान
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच के प्रमुख के रूप में अमेरिका के निकोलस कौमजियान को नियुक्त किया है.

7. किस देश के राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने 20 वर्षों के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. इराक
B. ईरान
C. अल्जीरिया
D. फ्रांस
उत्तर. C. अल्जीरिया
Explanation: अल्जीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ कई सप्ताह से देश भर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे. बीस सालों से सत्ता पर क़ाबिज़ बूतेफ़्लीका पहले ही कह चुके थे कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे और 28 अप्रैल को अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ देंगे.

8. हाल ही में किस रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण की वजह से 2017 में स्ट्रोक, मधुमेह, दिल का दौरा, फेफड़े के कैंसर या फेफड़े की पुरानी बीमारियों से करीब पूरी दुनिया में करीब 50 लाख लोगों की मौत हुई ?
A. एयर पलूशन एंड वर्ल्ड-2019
B. स्टेट ऑफ़ द ग्लोबल एयर-2019
C. एयर एंड ह्यूमन इंडेक्स-2019
D. ह्यूमन लाइफ एंड पलूशन-2019
उत्तर. B. स्टेट अॉफ द ग्लोबल एयर-2019
Explanation: स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2019 के मुताबिक लंबे समय तक घर से बाहर रहने या घर में वायु प्रदूषण की वजह से 2017 में स्ट्रोक, मधुमेह, दिल का दौरा, फेफड़े के कैंसर या फेफड़े की पुरानी बीमारियों से करीब पूरी दुनिया में करीब 50 लाख लोगों की मौत हुई है.

9. संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के कितने देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा?
A. 25 देश
B. 40 देश
C. 10 देश
D. 53 देश
उत्तर. D. 53 देश
Explanation: संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं और आर्थिक अशांति जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के 53 देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा.

10. सऊदी अरब की कौन सी कम्पनी हाल ही में विश्व की एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कम्पनी बन गई है?
A. अब्दुल्ला फौद ग्रुप
B. अल बिलाद बैंक
C. कयाम्म
D. सऊदी आरामको
उत्तर. D. सऊदी आरामको
Explanation: सऊदी अरब की विशाल तेल कंपनी आरामको द्वारा जारी जानकारी में कहा गया कि पिछले साल उसे 111.1 अरब डॉलर का मुनाफ़ा हुआ. कहा जा रहा है कि यह किसी भी एक कंपनी की सबसे बड़ी कमाई है.

No comments:

Post a Comment