expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, April 17, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 17 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है।ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।  

1. हाल ही में केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
A. आर.ए. शंकरनारायणन
B. अरविन्द आर सुब्रहमन्यम
C. विवेक बंसल
D. ज्योति कुमार वर्मा
उत्तर. A. आर.ए. शंकरनारायणन
Explanation: केंद्र सरकार ने आर.ए. शंकरनारायणन को केनरा बैंक का एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया है.शंकर नारायणन सोमवार 15 अप्रैल से बैंक में अपना पद संभाल चुके हैं. वे 31 जनवरी 2020 या इससे पहले सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे.

2. भारत ने विदेश मंत्रालय में किस नए विभाग की स्थापना की है?
A. इंडो-पैसिफिक
B. इंडो-चाइना
C. इंडो-अफ्रीका
D. इंडो-जर्मन
उत्तर. A. इंडो- पैसिफिक
Explanation: हाल ही में भारत ने विदेश मंत्रालय में एक एशियाई-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) डिविज़न की स्थापना की है. यह डिविज़न हिंद महासागर रिम एसोसिएशन, आसियान क्षेत्र और क्वाड के मध्य संबंधों को और बेहतर बनाएगा.

3. हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
A. PSLV
B. GSLV
C. JKLS
D. KPLV
उत्तर. B. GSLV
Explanation: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी. चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.

4. अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में कौन सा देश गेस्ट ऑफ़ ऑनर बनाया गया है?
A. चीन
B. फ्रांस
C. भारत
D. जर्मनी
उत्तर. C. भारत
Explanation: भारत 29वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर देश होगा.इस पुस्तक मेले का आयोजन 24 से 30 अप्रैल के दौरान किया जाएगा.

5. हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
A. भारत
B. फ्रांस
C. चीन
D. अमेरिका
उत्तर. C. चीन
Explanation: चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है.

6. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है?
A. दिल्ली हाई कोर्ट
B. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
C. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
D. सुप्रीम कोर्ट
उत्तर. B. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
Explanation: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधन समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

7. किस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया है?
A. जेएनयू
B. दिल्ली विश्वविद्यालय
C. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
D. अन्ना विश्विद्यालय
उत्तर. D. अन्ना विश्वविद्यालय
Explanation: हाल ही में चेन्नई में स्थित अन्ना विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से निपटने के लिये एंटीबायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया है.

8. किस समाचार पत्र को ‘पुलित्जर पुरस्कार-2019’ से सम्मानित किया गया है?
A. वाशिंगटन पोस्ट
B. न्यूयॉर्क टाइम्स
C. द एडवोकेट
D. रायटर्स
उत्तर. B. न्यूयॉर्क टाइम्स
Explanation: ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से संबंधित जानकारियां सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रंप परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है.

No comments:

Post a Comment