expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, March 31, 2019

टॉप सामान्य विज्ञान पर जनरल नॉलेज

टॉप सामान्य विज्ञान पर जनरल नॉलेज में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. किसी भी ध्वनि की तारत्व उस ध्वनि तरंग की किस पर निर्भर करती है.
A. तरंग आवृत्ति
B. तरंग दैर्ध्य
C. तरंग की लंबाई
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. A. तरंग आवृत्ति
विवरण: किसी भी ध्वनि की तारत्व उस ध्वनि तरंग की तरंग आवृत्ति पर निर्भर करती है.

2. हाइड्रोजन बम’ का विकास किस ने किया था.
A. एडवर्ड टेलर
B. एस. कोहेन
C. डब्लू. डब्लू. ब्राउन
D. आटो हॉन
उत्तर. A. एडवर्ड टेलर
विवरण: हाइड्रोजन बम का विकास एडवर्ड टेलर ने किया था.

3. केपलर के किस नियम के अनुसार पृथ्वी अपनी कक्षा पर एकसमान दर से गति नहीं करती है.
A. प्रथम
B. द्वितीय
C. तृतीय
D. चतुर्थ
उत्तर. B. द्वितीय
विवरण: पृथ्वी अपनी कक्षा पर एकसमान दर से गति नहीं करती है. यह केपलर का द्वितीय नियम है.

4. थर्मोस्टेट’ का उद्देश्य क्या होता है.
A. तापमान को कम रखना
B. तापमान को उच्च रखना
C. तापमान को मापना
D. तापमान को स्थिर रखना
उत्तर. D. तापमान को स्थिर रखना
विवरण: थर्मोस्टेट का उद्देश्य तापमान को स्थिर रखना होता है.

5. तैराव के सिद्धान्त’ की खोज किसने की थी.
A. आर्किमिडीज़
B. न्यूटन
C. गैलीलियो
D. रॉबर्ट कोच
उत्तर. A. आर्किमिडिज़
विवरण: लोहे की कील पानी में डुब जाती है. पर लोहे का जहाज पानी में तैरता है. ऐसे ही आधार पर आर्किमिडिज़ ने तैराव के सिद्धांत की खोज की.

6. इंजनों में ‘रेडिएटर’ का प्रयोग क्यों किया जाता है.
A. इंजन की आवाज को कम करने के लिए
B. इंजन को ठंडा रखने के लिए
C. इंजन को गर्म रखने के लिए
D. इंजन को चालू रखने के लिए
उत्तर. B. इंजन को ठंडा रखने के लिए
विवरण: इंजनों में रेडिएटर का प्रयोग इसलिए होता है ताकिं इंजन गर्म ना हो.

7. वायुमंडल में सापेक्ष उपस्थित सापेक्ष आर्द्रता को किस से मापा जाता है.
A. हाइग्रोमीटर
B. हाइड्रोमीटर
C. आयरोमीटर
D. लैक्टोमीटर
उत्तर. A. हाइग्रोमीटर
विवरण: हाइग्रोमीटर से वायुमंडल में सापेक्ष उपस्थित सापेक्ष आर्द्रता को मापा जाता है.

8. सापेक्षता के सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किसने किया था.
A. आइंस्टीन
B. न्यूटन
C. एस. सी. बोस
D. आर्किमिडीज़
उत्तर. A. आइंस्टीन
विवरण: अल्बर्ट आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था.

9. एक समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या कितनी होती है.
A. शून्य
B. अनंत
C. शून्य से अधिक लेकिन अनंत से कम
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. B. अनंत
विवरण: समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या अनंत होती है.

10. शेविंग ब्रश को धोने के बाद उसके बाल किस कारण आपस में चिपक जाते हैं.
A. श्यानता
B. घर्षण
C. पृष्ठ तनाव
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. C. पृष्ठ तनाव
विवरण: शेविंग ब्रश को धोने के बाद पृष्ठ तनाव के कारण उसके बाल आपस में चिपक जाते हैं.
current-affairs-2019-29 march.

No comments:

Post a Comment