आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
current-affairs-24 april-2019
1. बौद्धिक संपदा दिवस-2019 का मुख्य विषय क्या है?
a. पेअर फॉर सिल्वर: आईपी एंड स्पोर्ट्स
b. मून फॉर स्काई: आईपी एंड स्टार
c. रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. .c. रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स
विवरण:बौद्धिक संपदा दिवस-2019 विश्व भर में 26 अप्रैल 2019 को मनाया गया. वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय- रीच फॉर गोल्ड: आईपी एंड स्पोर्ट्स है.
2. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की किस पूर्व मुख्यमंत्री की मौत की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी?
a. जयललिता
b. एम. करुणानिधि
c. के. पलानीस्वामी
d. एम. जी. रामचन्द्रन
उत्तर. a. जयललिता
विवरण:सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस अरुमुगासामी कमेटी की जांच कार्यवाही पर रोक लगा दिया. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपोलो अस्प्ताल की याचिका पर यह आदेश जारी किया.
3. किस पूर्व सेना प्रमुख को सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
a. जनरल बिपिन रावत
b. जनरल दलबीर सिंह सुहाग
c. दीपक कपूर
d. बिक्रम सिंह
उत्तर .b. जरनल दलबीर सिंह सुहाग
विवरण:पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग को हिंद महासागरीय देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. सेशेल्स हिंद महासागर में भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण देश है.
4. किस मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित जांच समिति में जस्टिस इंदू मल्होत्रा को शामिल किया गया है?
a. जगदीश सिंह खेहर
b. टी एस ठाकुर
c. रंजन गोगोई
d. राजेन्द्र मल लोढ़ा
उत्तर. c. रंजन गोगोई
विवरण:सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच समिति में 25 अप्रैल 2019 को जस्टिस इंदू मल्होत्रा को शामिल किया गया है.
5. बौद्धिक संपदा दिवस विश्व भर में निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 22 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 20 अप्रैल
d. 26 अप्रैल
उत्तर. d. 26 अप्रैल
विवरण:बौद्धिक संपदा दिवस-2019 विश्व भर में 26 अप्रैल 2019 को मनाया गया. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है.
6. मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्वकप के कितने मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
a. 10 मीटर
b. 20 मीटर
c. 50 मीटर
d. 100 मीटर
उत्तर. a. 10 मीटर
विवरण:भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने चीन के बीजिंग में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता.
7. किस देश ने कहा कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले प्रतिबंधों में छूट नहीं देने के फैसले के प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. पाकिस्तान
उत्तर. c. भारत
विवरण:भारत ने 23 अप्रैल 2019 को कहा कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों को आगे प्रतिबंधों में छूट नहीं देने के अमेरिका के फैसले के प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
8. सुप्रीम कोर्ट ने किस बैंक को निर्देश दिया कि आरटीआई कानून के अंतर्गत उनकी वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी मुहैया करायी जाये?
a. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
b. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
c. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
d. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
उत्तर .a. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
विवरण:सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को शुक्रवार को निर्देश दिया कि सूचना का अधिकार के तहत यदि बैंकों को कोई छूट प्राप्त नहीं हो तो इस कानून के अंतर्गत उनकी वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी मुहैया करायी जाये.
9. चीन के राष्ट्रपति ने किस परियोजना को लेकर वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की?
a. बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना
b. ग्वादर परियोजना
c. सीपीईसी परियोजना
d. रन परियोजना
उत्तर. a. बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना
विवरण:चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 26 अप्रैल 2019 को बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना को लेकर ऋण जाल और क्षेत्रीय आधिपत्य जमाने जैसी वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की.
10. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर .b. स्वर्ण पदक
विवरण:भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. स्वर्ण पदक मुकाबले में अमित ने किम इंक्यू को शिकस्त दी.

No comments:
Post a Comment