expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, April 12, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 12 अप्रैल 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. विकिलीक्स के सह-संस्थापक को हाल ही में हिरासत में लिया गया है?
a.    फ्रांस
b.    ब्रिटेन
c.    जर्मनी
d.    स्वीडन
उत्तर. b. ब्रिटेन
विवरण: विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन अंसाजे को लंदन में इक्वाडोर दूतावास से अरेस्ट कर लिया गया है. पिछले 7 सालों से असांजे ने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी थी.

2.  सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार पर एक फिल्म पर बैन लगाये जाने के कारण 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    पंजाब
c.    तेलंगाना
d.    पश्चिम बंगाल
उत्तर. d. पश्चिम बंगाल
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर फ़िल्म "भविष्येर भूत" पर प्रतिबंध के मामले में 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा है सरकार 20 लाख रुपये बांग्ला फिल्म निर्देशक अनिक दत्त और सिनेमा हॉल के मालिकों को दें.

3. इज़राइल में हुए आम चुनावों में किस नेता की पार्टी को बहुमत मिला है?
a.    बेंजामिन नेतन्याहू
b.    बेन्नीि गैंत्जे
c.    शिमोन पेरेस
d.    एहुद बराक
उत्तर. a. बेंजामिन नेतन्याहू
विवरण: इज़रायल में बेंजामिन नेतन्याहू ने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत लिया है. भ्रष्टाचार के कई मामलों में आरोपों का सामने कर रहे नेतन्याूहू की कंजरवेटिव लिकुड पार्टी ने इस चुनाव में विरोधी पार्टी को बहुमत से हराया.

4.  हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है?
a.    अनिरुद्ध चौहान
b.    अरविन्द वशिष्ठ
c.    देवेन्द्र पाठक
d.    विक्रम नाथ
उत्तर. d. विक्रम नाथ
विवरण: इलाहबाद उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश विक्रम नाथ को नव गठित आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है. उन्हें कार्यकारी मुख्य न्यायधीश सी. प्रवीण कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया है.

5. भारत का स्टार्टअप है जिसने हाल ही में नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता है?
a.    दोस्त एजुकेशन
b.    खान एकेडमी
c.    अन-एकेडमी
d.    शिक्षा ऑनलाइन
उत्तर. a. दोस्त एजुकेशन
विवरण: भारत के “दोस्त एजुकेशन” नामक स्टार्टअप ने नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता. “दोस्त एजुकेशन” के अलावा तंज़ानिया के “उबोंगो” तथा मिस्र के “प्राक्सीलैब्स” ने भी यह पुरस्कार जीता है. इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 इनाम के तौर पर दिये जाते हैं.

current-affairs-2019-10 april
6. किस देश में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलिवरी सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी गई है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    ऑस्ट्रेलिया
उत्तर. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया में ड्रोन से कुछ सामानों की डिलिवरी सर्विस शुरू करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां ड्रोन से खाने या सामान की डिलीवरी शुरू होने जा रही है.

7. किस देश की संसद ने 15 मार्च 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद ऑटोमेटिक गन खरीदने के कानून में संशोधन के पक्ष में मतदान किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    न्यूज़ीलैंड
d.    रूस
उत्तर. c. न्यूज़ीलैंड
विवरण: न्यूज़ीलैंड की संसद ने 15 मार्च 2019 को हुए आतंकी हमले के बाद देश के बंदूक कानून में संशोधन के पक्ष में मतदान किया है. संसद ने मिलिट्री स्टाइल सेमी-ऑटोमेटिक हथियार, असॉल्ट राइफल और उच्च क्षमता वाली मैगज़ीनों पर बैन को सहमति दी है.

8. शोधकर्ताओं के अनुसार किस ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं?
a.    मंगल ग्रह
b.    बृहस्पति ग्रह
c.    शुक्र ग्रह
d.    बुध ग्रह
उत्तर. a. मंगल ग्रह
विवरण: हंगरी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि मंगल ग्रह के उल्कापिंड में खनिजीय जीवाश्म वाले कई जीवाणु मिले हैं जिससे 'लाल ग्रह' कहे जाने वाले मंगल पर जीवन के संकेत होने की पुष्टि होती है.

9. श्रीलंका ने किस देश के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है.
a.    भारत
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    रूस
9. b. चीन
विवरण: श्रीलंका ने चीन के सहयोग से निर्मित 26.75 किलोमीटर लंबी एक नई रेलवे लाइन खोली है जो उसके मतारा और बेलियत्ता शहर को जोड़ेगी.

10. किस भारतीय महिला बल्लेबाज को विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
a.    स्मृति मंधाना
b.    मिताली राज
c.    हरमनप्रीत कौर
d.    झूलन गोस्वामी
10.  a. स्मृति मंधाना
विवरण: भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को विजडन लीडिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. मंधाना को पहली बार ये सम्मान मिला है.

No comments:

Post a Comment