आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है।मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।

a. अल्बीना मायरा
b. सुजेन विलियम्स
c. क्रिस्टीना कोच
d. पेट्रीशिया कोवेन
उत्तर. c. क्रिस्टीना कोच
विवरण: क्रिस्टीना कोच के मिशन की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने का नया रिकॉर्ड बन जाएगा. किसी भी महिला द्वारा एकल अंतरिक्ष यान में बिताया गया यह सबसे लंबा समय होगा.
2. कौन सी भारतीय महिला ब्रिटेन की फेलो रॉयल सोसाइटी की सदस्य बनने वाली इतिहास में पहली महिला बनी हैं?
a. वर्षा कौल
b. गगनदीप कंग
c. बबीता गर्ग
d. नवज्योति भारती
उत्तर. b. गगनदीप कंग
विवरण: भारतीय मूल की वैज्ञानिक गगनदीप कंग रॉयल सोसायटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. हरियाणा के फरीदाबाद की गगनदीप कंग ने 358 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला को इस सूची स्थान दिलाया है.
3. हाल ही में किस यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये?
a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
b. मिशिगन यूनिवर्सिटी
c. होप्किंग्स यूनिवर्सिटी
d. ओरलैंड यूनिवर्सिटी
उत्तर. a. ऑहियो यूनिवर्सिटी
विवरण: हाल ही में ऑहियो यूनिवर्सिटी के एक स्टोर में 22 मिलियन वर्ष पुराने जानवर के जीवाश्म पाये गये. यह जीवाश्म सिम्बकुवा कुतोकाफ्रिका नामक शेर जैसे दिखने वाले विशालकाय मांसाहारी जीव के माने जा रहे हैं.
4. दिल्ली मेट्रो को किस राज्य में स्थित रेवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. ओडिशा
उत्तर. c. मध्य प्रदेश
विवरण: दिल्ली मेट्रो को मध्य प्रदेश में रेवा स्थित मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गयी है.और आज उसे 27 मेगावाट बिजली मिली जिसे बाद में 99 मेगावाट तक बढाये जाने की योजना है.
5. किस देश ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
a. चीन
b. रूस
c. नेपाल
d. फ्रांस
उत्तर. c. नेपाल
विवरण: नेपाल ने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट-1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है. इसे अमेरिका के वर्जीनिया से अंतरिक्ष में छोड़ा गया. इसका वजन सिर्फ 1.3 किलोग्राम है.
current-affairs-18 april-2019
6. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत कितने स्थान पर है?
a. 140वें
b. 138वें
c. 126वें
d. 132वें
उत्तर. a. 140वें
विवरण: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत की रैकिंग पिछले वर्ष की तुलना में दो स्थान गिरकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है.
7. भारत में उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने किस देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया?
a. इराक
b. ईरान
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान
उत्तर. d. पाकिस्तान
विवरण: भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके सोहैल महमूद ने 17 अप्रैल 2019 को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया. सोहैल महमूद ने तहमीना जांजुआ का स्थान लिया है, जो दो साल तक पाकिस्तान की विदेश सचिव के रूप में सेवा देने के बाद 16 अप्रैल को इस पद से सेवानिवृत हो गईं.
8. किस देश के प्रधानमंत्री ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया?
a. रूस
b. माली
c. इराक
d. सूडान
उत्तर. b. माली
विवरण: माली के प्रधानमंत्री सौमेलू बेउएबे मैगा ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और गत महीने हुए नरसंहार को लेकर आलोचनाओं के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया.
9. हाल ही में भारत और किस देश की नौसेनाओं ने चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. वियतनाम
उत्तर. d. वियतनाम
विवरण: भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने हाल ही में चार दिवसीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया. इस अभ्यास का आयोजन वियतनाम में कैम रन खाड़ी में किया गया.

No comments:
Post a Comment