आप सभी का आज के करेंट अफेयर्स में स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. नमामि गंगे कार्यक्रम को किस स्थान पर आयोजित किये गये सम्मेलन में पुरस्कार प्रदान किया गया?A. ब्रिसबेन
B. जोहानसबर्ग
C. मुंबई
D. लंदन
उत्तर. D. लंदन
Explanation: स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन अथवा नमामि गंगे कार्यक्रम को लन्दन में विश्व जल शिखर सम्मेलन में ग्लोबल वाटर इंटेलिजेंस द्वारा “पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर” का खिताब प्रदान किया. यह पुरस्कार जल संरक्षण तथा जल की स्थिति में सुधार लाने वाली पहल के लिए प्रदान किया जाता है जिससे लोगों के जीवन में भी सुधार आये.
2. पैरा एथलीट दीपा मलिक को किस देश की सरकार द्वारा सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है?
A. चीन सरकार
B. न्यूजीलैंड सरकार
C. रूस सरकार
D. जापान सरकार
उत्तर. B. न्यूज़ीलैण्ड सरकार
Explanation: भारत की पैरा एथलीट दीपा मलिक को न्यूजीलैंड सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है.
3. हाल ही में किस कंपनी द्वारा निजी फंड से लॉन्च किया गया पहला चन्द्र मिशन असफल हो गया है?
A. बोइंग
B. हॉक्स
C. स्पेस एक्स
D.लॉक हीड मार्टिन
उत्तर. C. स्पेस एक्स
Explanation: स्पेस एक्स द्वारा फरवरी में लॉन्च किया गया इज़रायल का पहला चंद्र मिशन चांद की सतह पर उतरने के दौरान क्रैश हो गया. और इसके साथ पहली बार निजी फंड से लॉन्च किया गया दुनिया का पहला सफल चंद्र मिशन बनने में नाकाम रहा. अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सफलतापूर्वक यान भेज पाए हैं.
4. किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है?
A. 10 अप्रैल
B. 11 अप्रैल
C. 12 अप्रैल
D. 13 अप्रैल
उत्तर. C. 12 अप्रैल
Explanation: विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है. इस दिन सोवियत संघ के नागरिक यूरी गगारिन द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने के उपलक्ष्य की याद में इस दिन को मनाया जाता है.
current-affairs-2019-11 april
5. पहली बार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की महिला कुलपति नियुक्त किया गया है.?
A. नज़मा अख्तर
B. साबिरी खातून
C. अज्दा जाशीन
D. सारा मलिक
उत्तर. A. नजमा अख्तर
Explanation: शिक्षाविद प्रोफेसर नजमा अख्तर को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और विश्वविद्यालय के करीब 100 साल के इतिहास में यह पद पाने वालीं वह पहली महिला हैं.
6. भारत और किस देश के बीच 12वां संयुक्त सैन्यं अभ्यास 11 अप्रैल को खत्म हुआ?
A. नेपाल
B. चीन
C. सिंगापुर
D. रूस
उत्तर. C. सिंगापुर
Explanation: भारत और सिंगापुर के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019’ 11 अप्रैल को संपन्न हुआ. समापन समारोह बबीना मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया था. चार दिवसीय सैन्य अभ्यास यांत्रिक युद्ध में परस्पर और संयुक्त रणनीतिक युद्ध अभ्यास को विकसित करने पर केंद्रित था.
7. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किस देश में आदि मानव की नई प्रजाति के जीवाश्म खोजे गये हैं?
A. कंबोडिया
B. फिलीपिंस
C. मलेशिया
D. हंगरी
उत्तर. B. फिलीपिंस
Explanation: शोधकर्ताओं को एक और मानव प्रजाति के अवशेष मिले हैं. यह अवशेष फिलीपींस में पाए गए हैं. जो कि 50 हजार साल पहले वहां रहते थे. अवशेष लुजॉन आयलैंड में मिले हैं इसलिए इस प्रजाति का नाम होमो लुजॉनेनसिस रखा गया है.
8. हाल ही में रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान किसे दिया गया है.
A. नरेंद्र मोदी
B. बेंजामिंन नेतन्याहू
C. डोनाल्ड ट्रंप
D. शी जिनपिंग
उत्तर. A. नरेंद्र मोदी
Explanation:संयुक्त अरब अमीरात के बाद रूस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ देने का फैसला लिया है. यह जानकारी नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने 12 अप्रैल 2019 को दी.यह सातवां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिससे पीएम मोदी सम्मानित हुए हैं.पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं. इससे पहले ये सम्मान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी मिल चुका है.


No comments:
Post a Comment