expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, April 24, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 24 अप्रैल 2019

आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. किस दिन विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है?
A. 22 अप्रैल
B. 23 अप्रैल
C. 25 अप्रैल
D. 20 अप्रैल
उत्तर. B. 23 अप्रैल
Explanation: विश्व भर में 23 अप्रैल 2019 को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराईट दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये गये.

2. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?
A. यूएई
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. स्पेन
उत्तर. A. यूएई
Explanation: यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.

3. किस टीम ने हाल ही में संतोष ट्रॉफी 2019 का ख़िताब जीता है?
A. सर्विसेज़
B. पश्चिम बंगाल
C. सूरत
D. मुंबई
उत्तर. A. सर्विसेज़
Explanation: सर्विसेज की टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए पंजाब को 1-0 से हराकर छठी बार संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता. सर्विसेज के लिए मैच का एकमात्र गोल विकास थापा ने 61वें मिनट में दागा.

4. जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी  द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?
A.BepiColombo(बेपीक्लोम्बो)
B. MercDense(मर्सडेंस)
C. PlanetPanel(प्लैनेट पैनेल)
D. Mission Soild (मिशन सॉलिड)
उत्तर. A. BepiColombo (बेपीक्लोम्बो)
Explanation: जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी और यूरोप की एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को बेपीक्लोम्बो नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

5. अरब लीग ने किस देश के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है?
A. नेपाल
B. चीन
C. फिलिस्तीन
D. रूस
उत्तर. C. फिलिस्तीन
Explanation: अरब लीग ने फिलिस्तीन के लिए 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है. इस वर्ष के शुरू में इजराइल ने फिलिस्तीन के लिए कर हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी.

6. किस भारतीय अर्थशास्त्री के नाम पर असमानता का अध्ययन करने के लिए एक नया चेयर स्थापित करने की घोषणा की है?
A. मनमोहन सिंह
B. रघुराम राजन
C. अमर्त्य सेन
D. बाबासाहेब आंबेडकर
उत्तर. C. अमर्त्य सेन
Explanation: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक़्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस ने भारत के अर्थशास्त्री नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के सम्मान में असमानता का अध्ययन करने के लिए चेयर यानी अध्ययन पीठ की स्थापना की है.

7. किस देश में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है?
A. श्रीलंका
B. अमेरिका
C. जापान
D. भूटान
उत्तर. A. श्रीलंका
Explanation: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के बाद 22 अप्रैल 2019 की आधी रात से देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी गई है. इससे आतंकवाद को रोकने के लिए सुरक्षाबलों के अधिकार में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

8. हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में  रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?
A. जुपिटर
B. मार्स
C. मर्करी
D. प्लूटो
उत्तर.C.मर्करी
Explanation: हाल ही में नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.

9. अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत कितने देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा?
A. आठ
B. दस
C. चार
D. पांच
उत्तर. A. आठ
Explanation: अमेरिका ने घोषणा की है कि वह इस साल 2 मई के बाद भारत समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट नहीं देगा. गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2018 में अमेरिका ने भारत समेत 8 देशों को ईरान से सीमित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के लिए 6 महीने की छूट दी थी.

No comments:

Post a Comment