expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, April 19, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. नासा के मुताबिक किस ग्रह के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं?
a.    शनि
b.    बुध
c.    शुक्र
d.    मंगल
उत्तर. a. शनि
विवरण: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक शनि के सबसे बड़े चांद टाइटन पर मीथेन की 100 मीटर से ज्यादा गहरी और छोटी झीलें हैं. नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान से जुटाए गए डाटा की मदद से वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली है.

2. किस देश के चांगी एयरपोर्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे इंडोर वॉटरफॉल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    सिंगापुर
उत्तर. d. सिंगापुर
विवरण: सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे इंडोर वॉटरफॉल (131 फीट ऊंचा) को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. एयरपोर्ट का एक हिस्सा पिछले करीब चार साल से नवीनीकरण किया जा रहा था. इसको नया रूप देने में करीब आठ हजार करोड़ रुपए खर्च हुए.

3. हाल ही में किस देश ने फिर एक नए शक्तिशाली आयुधों से युक्त हथियार का परीक्षण किया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    उत्तर कोरिया
उत्तर. d. उत्तर कोरिया
विवरण: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की निगरानी में एक नए सामरिक हथियार का परीक्षण किया गया है. अमेरिका के साथ शुरू हुई वार्ता के अवरूद्ध होने के बाद किया गया यह पहला परीक्षण है.

4.  पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की कितने किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया?
a.    78
b.    65
c.    40
d.    55
उत्तर. b. 65
विवरण: भारतीय पहलवाल बजरंग पुनिया ने पुरूषों की 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में फिर से विश्व में पहला स्थान हासिल किया.
current-affairs-17 april-2019
5.  हाल ही में जारी की गई 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में किस भारतीय उद्योगपति का नाम शामिल है?
a.    मुकेश अंबानी
b.    रतन टाटा
c.    आनंद महिंद्रा
d.    अज़ीम प्रेमजी
उत्तर. a. मुकेश अंबानी
विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को टाइम पत्रिका ने 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. भारत में  अधिकारों की कानूनी लड़ाई की अगुवाई करने वाली अरुंधति काटजू और मेनका गुरुस्वामी को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

6. भारत-वियतनाम के दूसरे नौसेनिक युद्धाभ्यास में भारत के किस समुद्री जहाज को शामिल किया गया था?
a.    आईएनएस विक्रमादित्य
b.    आईएनएस प्रतिभा
c.    आईएनएस कोलकाता
d.    आईएनएस विराट
उत्तर. c. आईएनएस कोलकाता
विवरण: भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते समुद्री जुड़ाव की पृष्ठभूमि में, भारतीय नौसेना ने 13 से 16 अप्रैल, 2019 को कैम रण खाड़ी, वियतनाम में भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण आयोजित किया. इसमें भारत की ओर से आईएनएस कोलकाता ने भाग लिया.

7.  किस जगह पर यमुना को दूषित करने वाली 46 औद्योगिक इकाइयों सहित 378 को नोटिस दिया गया है?
a.    रोहतक
b.    वाराणसी
c.    गुरुग्राम
d.    आगरा
उत्तर. c. गुरुग्राम
विवरण: गुरुग्राम की 46 इकाई सहित राज्य के 378 औद्योगिक इकाइयों को यमुना नदी में दूषित पानी छोड़कर उसे प्रदूषित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने का नोटिस भेजा है.

8.  हाल ही में किस जगह पर रि-साइलेंट सिटीज एशिया-पैसफिक कांग्रेस नामक सम्मेलन का आयोजन किया गया?
a.    माले
b.    नई दिल्ली
c.    दुबई
d.    हांगकांग
उत्तर. b. नई दिल्ली
विवरण: रिसाईलेंट सिटिज एशिया-पैसफिक कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था. इसका उद्देश्य एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना था. इस कार्यक्रम को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा होस्ट किया गया था.

No comments:

Post a Comment