आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. निम्नलिखित में से किस संस्थान ने हाल ही में एक नये एंजाइम की खोज की है जो बैक्टीरिया की परत की दीवार को तोड़ने में कामयाब हुआ है?A. AIIMS
B. TERI
C. CCMB
D. DNPIT
उत्तर. C. CCMB
Explanation: सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में वैज्ञानिक मंजुला रेड्डी की अगुवाई में एक ऐसे एंजाइम ‘scissors enzyme (सिसर्स एंजाइम) ’ की खोज की है जो बैक्टीरिया की परत की दीवार को तोड़ने में कामयाब हुआ है.
2. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मार्च 2019 में कितने अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. 20
B. 25
C. 18
D. 12
उत्तर. C. 18
Explanation: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मार्च 2019 में 18 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं. इनमें 3 द्विपक्षीय अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौते (बीएपीए) भी शामिल हैं.
3. किस राज्य से 32 साल बाद आंशिक रूप से अफस्पा हटाया गया है?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. बिहार
C. झारखंड
D. पंजाब
उत्तर. A. अरूणाचल प्रदेश
Explanation: अरुणाचल प्रदेश से 32 साल बाद आंशिक रूप से अफस्पा हटाया गया. इस राज्य के 20 फरवरी 1987 को बनने के समय से ही विवादित अफस्पा कानून लागू था. यह कानून असम और मणिपुर में पहले से लागू था.
4. रिलायंस जियो ने हाल ही में किस चैटबोट बनाने वाली कम्पनी का 230 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है?
A. मेट्रिक्स
B. टिकटॉक
C. ज़ोलिक
D. हैपटिक
उत्तर. D. हैपटिक
Explanation: रिलायंस जियो ने हाल ही में चैटबोट बनाने वाली कम्पनी हैपटिक का 230 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है. इसमें कुल सौदा 700 करोड़ रुपये का हुआ है जिसमें 230 करोड़ रुपये बिज़नेस में लगाए जायेंगे जबकि 470 करोड़ रुपये से कम्पनी का विस्तार किया जायेगा.
5. निम्नलिखित में से कौन सा देश विश्व में सबसे पहले 5जी नेटवर्क लॉन्च कर रहा है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. दक्षिण कोरिया
D. वियतनाम
उत्तर. C. दक्षिण कोरिया
Explanation: दक्षिण कोरिया पूरे देश में 5जी नेटवर्क की सुविधा लॉन्च कर रहा है. इससे दक्षिण कोरिया 5जी नेटवर्क वाला पहला देश बनेगा. 5जी नेटवर्क आने के बाद वायरलेस इंटरनेट की रफ्तार 4जी नेटवर्क की तुलना में 20 गुना तक बढ़ जाएगी.
current-affairs-3 april-2019
6. भारतीय सेना के गश्ती दल को किस राज्य से अमेरिकी विमान का द्वितीय विश्व युद्ध के समय का मलबा मिला है?
A. अरूणाचल प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. गुजरात
D. नागालैंड
उत्तर. A. अरूणाचल प्रदेश
Explanation: भारतीय सेना के 12 सदस्यीय गश्ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर 30 मार्च, 2019 को अरूणाचल प्रदेश के रोइंग जिले से अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा खोज निकाला, जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है.
7. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से नवाजने का फैसला किया है?
A. जापान
B. नेपाल
C. चीन
D. संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर. D. संयुक्त अरब अमीरात
Explanation: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायेद मेडल' से सम्मानित करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और यूएई के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है.
8. एशियाई विकास बैंक ने 2019-20 के लिए किस देश की जीडीपी विकास दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत किया?
A. नेपाल
B. चीन
C. भारत
D. रूस
उत्तर. C. भारत
Explanation: एशियाई विकास बैंक ने साल 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर के अनुमान को 7.6% से कम करके 7.2 प्रतिशत कर दिया है. इसका मुख्य कारण वैश्विक मांग में गिरावट तथा घरेलु राजस्व में कमी है.
9. भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में कितनी कमी की है?
A. 0.3 %
B. 0.25 %
C. 0.2 %
D. 0.15 %
उत्तर. D. 0.25 %
Explanation: आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है. यह 6.25% से घटकर 6% हो गई है. मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक खत्म होने के बाद ब्याज दरों का ऐलान किया गया.
10. भारतीय सेना द्वारा हाल ही में कितने दिनों में जम्मू-कश्मीर के लेह में सिन्धु नदी पर सबसे लम्बे सस्पेंशन पुल का निर्माण किया गया?
A. 50
B. 20
C. 10
D. 40
उत्तर. D. 40
Explanation: हाल ही में भारतीय सेना द्वारा 40 दिनों में जम्मू-कश्मीर के लेह में सिन्धु नदी पर सबसे लम्बे सस्पेंशन पुल का निर्माण किया गया.


No comments:
Post a Comment