आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. आईएनएस कोलकाता और शक्ति पीएलए एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए किस देश में गये हैं?A. स्पेन
B. चीन
C. अमेरिका
D. रूस
उत्तर. B. चीन
Explanation: आईएनएस कोलकाता और शक्ति पीएलए (नौसेना) के 70वें वर्षगांठ समारोहों के एक हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में भाग लेने के लिए 21 अप्रैल 2019 को चीन के किंगदाओ में पहुंचे.
2. एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की है?
A. परमवीर चक्र
B. शौर्य चक्र
C. वीर चक्र
D. महावीर चक्र
उत्तर. C. वीर चक्र
Explanation: पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए वीर चक्र की सिफारिश की है, जो युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है.
3. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप किस जगह पर आयोजित किया जा रहा है?
A. दुबई
B. नई दिल्ली
C. शंघाई
D. दोहा
उत्तर. D. दोहा
Explanation: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
4. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने भाला फेंक में रजत पदक दिलाया?
A. पारुल चौधरी
B. अन्नू रानी
C. अविनाश बोबले
D. गवित मुरली
उत्तर. B. अन्नू रानी
Explanation: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.
5. किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
A. 20 अप्रैल
B. 22 अप्रैल
C. 21 अप्रैल
D. 15 अप्रैल
.......
उत्तर. B. 22 अप्रैल
Explanation: पूरे विश्व में 22 अप्रैल 2019 को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है. पृथ्वी को संरक्षण प्रदान करने के लिए और सारी दुनिया से इसमें सहयोग और समर्थन करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है.
current-affairs-20 april-2019
6. हाल ही में गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर किस आईएनएस युद्धपोत का जलावतरण किया है?
A. आईएनएस इम्फाल
B. आईएनएस पुडुचेरी
C. आईएनएस करियप्पा
D. आईएनएस द्रास
उत्तर. A. आईएनएस इम्फाल
Explanation: भारतीय नौसेना ने हाल ही में आईएनएस इम्फाल का समुद्र में जलावतरण किया. भारतीय नौसेना के लिए निर्मित आईएनएस इम्फाल गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर है. इसके निर्माण की मुख्य बात यह है कि इसे भारत में ही डिजाइन किया व बनाया गया है.
7. हाल ही में किस इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
A. 8वां
B. 14वां
C. 19वां
D. 25वां
उत्तर. C. 19वां
Explanation: हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.
8. गृह मंत्रालय के मुताबिक कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इमेंरजंसी हेल्पलाइन नंबर से जुड़ चुके हैं?
A. 22 राज्य
B. 18 राज्य
C. 15 राज्य
D. 20 राज्य
उत्तर. D. 22 राज्य
Explanation: गृह मंत्रालय के मुताबिक देश भर के 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं. इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है.
9. बीसीसीआई के लोकपाल ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर जुर्माना लगाया है?
A. हार्दिक पांड्या
B. भुवनेश्वर कुमार
C. रोहित शर्मा
D. शिखर धवन
उत्तर. A. हार्दिक पांडया
Explanation: बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने 'कॉफी विद करण' विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और हार्दिक पांड्या पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
10. डोप टेस्ट में फेल होने के कारण रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने साल का बैन लगाया गया है?
A. 4 साल
B. 5 साल
C. 7 साल
D. 10 साल
उत्तर. A. 4 साल
Explanation: डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर 4 साल का बैन लगाया गया है. तीन बार विश्व चैंपियनशिप्स के स्वर्ण पदक विजेता 29 वर्षीय किपरोप के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं पाई गई हैं.


No comments:
Post a Comment