current-affairs-19-august-2019
1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. भूटान
d. वियतनाम
उत्तर. c. भूटान
यह मोदी का दूसरा भूटान दौरा है. इससे पहले वे 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले विदेशी दौरे पर भूटान गए थे.इस दौरे में दोनों देशों के बीच जल, बिजली परियोजना, नॉलेज नेटवर्क, मल्टी स्पेशलिएटी हॉस्पिटल, स्पेस सैटेलाइट, रुपे कार्ड के इस्तेमाल समेत 10 सहमति पत्र पर दस्तखत हुए.
2. विश्व फोटोग्राफी दिवस किस दिन मनाया जाता है?
a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त
उत्तर. b. 19 अगस्त
19 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस के तौर पर मनाया जाता है. फ्रेंच अकादमी ऑफ साइंस के लिए 1939 में लिखी गई एक रिपोर्ट को आधार मानकर प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. फोटोग्राफी प्रोसेस की पहली खोज वर्ष 1824 में मानी जाती है.
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस देश में मांगदेछू पनबिजली संयंत्र का उद्घाटन किया है?
a. बांग्लादेश
b. मलेशिया
c. श्रीलंका
d. भूटान
उत्तर. d. भूटान
यह परियोजना भूटान में भारत सरकार के समर्थन से 2020 तक 10,000 मेगावॉट पनबिजली पैदा करने की पहल के तहत स्थापित बड़ी परियोजना है. इस संयंत्र को भूटान-भारत मैत्री परियोजना के तौर पर प्रचारित किया गया है. इस परियोजना का विकास 4,500 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है.
4. भारत सरकार द्वारा अध्यापक शिक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
a. नई दिल्ली
b. बेंगलुरु
c. चंडीगढ़
d. लेह
उत्तर. a. नई दिल्ली
इस सम्मेलन का विषय था - ‘जर्नी ऑफ टीचर एजुकेशन: लोकल टू ग्लोबल’. इसमें घोषणा की गई कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय 22 अगस्त 2019 को दुनिया के सबसे बड़े अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत करेगा. इस कार्यक्रम का नाम निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव ऑन स्कूल टीचर्स हेड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट) है. इस मिशन के तहत 42 लाख अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
5. विश्व मानवतावादी दिवस किस दिन मनाया जाता है?
a. 21 अगस्त
b. 20 अगस्त
c. 19 अगस्त
d. 18 अगस्त
उत्तर. c. 19 अगस्त
हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन लोगों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने विश्व स्तर पर मानवतावादी संकट में अपनी जान गंवाई या मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राणों की बाजी लगा दी. इस वर्ष की थीम है – महिला मानवतावादी.
6. हाल ही में बिहार के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 83 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया?
a. डॉ जगन्नाथ मिश्रा
b. जीतन राम मांझी
c. सत्येरन्द्रा नारायण सिंह
d. चन्द्रशेखर सिंह
उत्तर. a. डॉ जगन्नाथ मिश्रा
डॉ जगन्नाथ मिश्रा का जन्म सुपौल जिले के बलुआ बाजार में 24 जून 1937 में हुआ था. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने प्रोफेसर के रूप में अपना कॅरियर की शुरुआत किये थे. जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. राजनीति में बचपन से ही उनकी रुचि थी.
7. आरबीआई ने किस योजना के तहत अपने सोने को सीधे बैंकों और रिफाइनरों के पास जमा करने की अनुमति दे दी है?
a. वयोश्री योजना
b. प्रधानमंत्री मानधन योजना
c. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
d. स्वर्ण मुद्रीकरण योजना
d. स्वर्ण मुद्रीकरण योजना
इससे पूर्व किसी भी जमाकर्त्ता को सर्वप्रथम उन संग्रह और शुद्धता परीक्षण केंद्रों के पास अपना सोना जमा करवाना होता था जिन्हें भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मान्यता प्राप्त है. आँकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक केवल 16 टन सोना ही एकत्रित किया जा सका है और इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह योजना भारतीय जमाकर्त्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में असफल रही है.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge

No comments:
Post a Comment