expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, August 18, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 18 अगस्त 2019

current-affairs-17-august-2019
1. छत्तीसगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस पर ओबीसी का आरक्षण 14% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का घोषणा किये है?
a. 25 प्रतिशत
b. 27 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 20 प्रतिशत
उत्तर. b. 27 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 13 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण का घोषणा किये है. एससी, एसटी और ओबीसी के इस आरक्षण के बाद प्रदेश में आरक्षण का कोटा 70 प्रतिशत से पार कर अब 72 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा. आरक्षण के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक नए जिले का भी घोषणा किये है.

2.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर 3 लोकसभा क्षेत्रों के बीच कम से कम कितने मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे?
a. एक
b. सात
c. चार
d. पांच
उत्तर. a. एक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने और गांवों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने की बात भी कही. मोदी सरकार ने लोकसभा के बाद 2 अगस्त को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया  की जगह नेशनल मेडिकल कमीशन बिल को राज्यसभा में भी पास करा लिया.

3. भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक अपने नाम किया है?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. c. स्वर्ण पदक
दीपक पुनिया ने एस्तोनिया में रूस के एलिक शेबजुखोव को हराकर गोल्ड मेडल जीता. 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती इवेंट में उन्होंने यह खिताब जीता. 2018 में उन्होंने इस कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीता था. वे 18 साल में इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान है.

4. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में 'देशभक्ति' पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. राजस्थान
d. दिल्ली
उत्तर.  d. दिल्ली
यह अभियान सभी सरकारी स्कूलों में चलाया जाएगा. यह अभियान 26 नवंबर को समाप्त होगा क्योंकि भारत ने संविधान का अंगीकार 26 नवंबर 1949 को किया था. छठी से लेकर नौवीं कक्षा और 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्रा इस अभियान में हिस्सा लेंगे.

5. केंद्र सरकार ने छह शहरों- भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जोधपुर, पुणे, अहमदाबाद और किस शहर की पहचान की है जिन्हें सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा?
a. जयपुर
b. पटना
c. दिल्ली
d. हैदराबाद
उत्तर. d. हैदराबाद
इस परियोजना का उद्देश्य देश में स्थित तमाम संस्थाओं और शहर या राज्य में स्थित विभिन्न उद्योगों के अंतर्गत अनुसंधान और ज्ञान के लिये संपर्क स्थापित करना है. इसका नेतृत्व मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार द्वारा किया जाएगा. परियोजना के लिये अब तक भुवनेश्वर में लगभग 20 राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशालाओं को और पुणे में 30 अलग-अलग व्यावसायिक उद्यमों को जोड़ा गया है.

6. निम्न में से किस आईआईटी के शोधकर्त्ताओं ने पहली बार एनोड के रूप में हल्के स्टील का प्रयोग करके रिचार्जेबल आयरन आयन बैटरी का निर्माण किया है?
a. आईआईटी दिल्ली
b. आईआईटी मद्रास
c. आईआईटी कानपुर
d. आईआईटी खड़गपुर
उत्तर. b. आईआईटी मद्रास
वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए सस्ती बैटरी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. भारत और विश्व में लिथियम भंडार की कमी के कारण अन्य सामग्रियों के प्रयोग का प्रयास किया जा रहा है जो लिथियम की तरह कार्य कर सके. आयरन में अधिक स्थिरता के गुण के कारण चार्जिंग प्रक्रिया के दौरान शॉर्ट-सर्किट की बहुत कम संभावना होती है.

No comments:

Post a Comment