current-affairs-7-august-2019
1. हाल ही में किसने ‘जीवन अमर’ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया?
a. एसबीआई
b. एलआईसी
c. एचडीएफसी
d. आरबीआई
उत्तर. b. एलआईसी
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान का नाम जीवन अमर रखा गया है. इससे पहले उपलब्ध अमूल्य जीवन टर्म प्लान को एलआईसी ने वापस ले लिया है और इस नए प्लान में काफी सारे नए फीचर्स शामिल किये हैं.
2. हाल ही में अमेरिका ने किस देश को “करेंसी मैनीपुलेटर” या 'मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश' घोषित किया?
a. रूस
b. भारत
c. जापान
d. चीन
उत्तर. d. चीन
अमेरिका ने चीन पर व्यापार में "अनुचित प्रतिस्पर्धी लाभ" लेने के लिए युआन का इस्तेमाल करने पर आधिकारिक तौर पर (करेंसी मैनिपुलेटर) देश घोषित
3. हाल में किसकी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की 542वीं बैठक का आयोजन किया गया?
a. टी रामास्वामी
b. एन गोपालस्वामी
c. अरुण सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. एन गोपालस्वामी
इस दौरान सरकार द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार किया गया जिसमें 15 सरकारी संस्थानों और 15 निजी संस्थानों को उत्कृष्ट संस्था का दर्जा दिये जाने की बात कही गई थी.
4. अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. आतिश दाभोलकर
b. टी वी रवि
c. आदर्श शेष
d. दी के पार्श्वनाथ
a. आतिश दाभोलकर
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक ‘सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी आतिश दाभोलकर’ को ट्राइस्टे, इटली में अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.
5. टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
a. रोहित शर्मा
b. सुरेश रैना
c. विराट कोहली
d. शिखर धवन
उत्तर. c. विराट कोहली
रोहित शर्मा दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं, इसके बाद शिखर धवन हैं. विराट कोहली ने 8416 रन बनाये हैं जबकि रोहित शर्मा ने 8291 और शिखर धवन ने 6953 रन बनाये हैं.
6. रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कहाँ स्थित है?
a. तेलंगाना
b. तमिलनाडू
c. कर्नाटक
d. केरल
c. कर्नाटक
यह अभयारण्य कर्नाटक में स्थित है, जहाँ पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं. इनमें से कई पक्षी जैसे- सफेद सारस, उत्तरी क्षेत्रों में पाए जाने वाले चौड़ी चोंच वाले बत्तख, खंजन और चहचहाने वाली चिड़िया आदि मध्य एशिया, साइबेरिया एवं हिमालय के प्रवासी पक्षी हैं.
7. हाल में ही यूजीसी ने भारत के सभी विश्वविद्यालयों को साहित्यिक चोरी रोधी किस सॉफ्टवेयर के सदस्यता देने की घोषणा की?
a. ट्रन्टिन
b. प्लैगना
c. एंटी-प्लैग
d. उरकुण्ड
उत्तर. d. उरकुण्ड
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने घोषणा की है कि भारत के सभी विश्वविद्यालयों को 1 सितंबर, 2019 से स्वीडिश साहित्यिक चोरी-रोधी सॉफ्टवेयर उरकुण्ड की सदस्यता मिलेगी.
8. हाल ही में किस राज्य में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण को लगभग 3,600 साल पहले की ग्रामीण बस्ती का पता चला?
a. प. बंगाल
b. ओडिशा
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
उत्तर. b. ओडिशा
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण को ओडिशा के कटक ज़िले के जालारपुर गाँव में लगभग 3,600 साल पहले की ग्रामीण बस्ती का पता चला.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge

No comments:
Post a Comment