current-affairs-6-august-2019
1. हाल ही में सरकार ने जम्मू-कश्मीर को कितने भाग में बाँट दिया?
a. 3
b. 4
c. 2
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. c. 2
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की. परिणामस्वरूप, जम्मू-कश्मीर एक अलग केन्द्रीय शासित प्रदेश होगा जबकि लद्दाख को भी एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जायेगा.
2. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने इनमें से संविधान के किस अनुच्छेद को हटा दिया?
a. 370
b. 365
c. 368
d. 372
उत्तर. a. 370
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की. उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अनुच्छेद 370 का केवल खंड-1 ही बचा रहेगा बाकी सभी खंड समाप्त हो जाएंगे.
3. आदर्श स्मारक योजना किस मंत्रालय के तहत शुरू किया गया?
a. गृह मंत्रालय
b. संस्कृति मंत्रालय
c. ग्रामीण विकास मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. b. संस्कृति मंत्रालय
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2014 में ऐतिहासिक स्मारकों में मुख्यतः शारीरिक रूप से अक्षम लोग को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने लिये की गई थी. यह योजना संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आती है. भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित कुल 100 स्मारकों को इस योजना के तहत आदर्श स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है.
4. हाल ही में किस उत्पादों को भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणपत्र दिया गया है?
a. शहद
b. हरी चाय
c. पश्मीना उत्पाद
d. बीड़ी
उत्तर. c. पश्मीना उत्पाद
भारतीय मानक ब्यूरो ने पश्मीना उत्पादों की शुद्धता प्रमाणित करने के उद्देश्य से उसकी पहचान और लेबलिंग की प्रक्रिया को भारतीय मानक के दायरे में रख दिया है. इस प्रमाणीकरण से पश्मीना उत्पादों में होने वाली मिलावट पर रोक लगेगी.
5. किस मंत्रालय ने 'संकल्प योजना‘ शुरू करने की घोषणा की?
a. श्रम
b. रोजगार
c. समाज कल्याण
d. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
उत्तर. d. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
हाल ही में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने समन्वय के माध्यम से ज़िला-स्तरीय कौशल पारिस्थितिकी तंत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिये 'संकल्प योजना' का आह्वान किया है. भारत सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से ‘संकल्प’ तथा ‘स्ट्राइव’ नामक योजनाओं को मंज़ूरी दी है.
6. हाल ही में किस देश ने इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि से हटने की घोषणा की है?
a. अमेरिका
b. रूस
c. चीन
d. जापान
उत्तर. a. अमेरिका
यह संधि अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच वर्ष 1987 में शीतयुद्ध के दौरान पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार की मध्यम दूरी की मिसाइलों की शक्तियों को सीमित करने के लिये हुई थी.इसके तहत 500 से 5500 किमी. रेंज की सभी प्रकार की बैलेस्टिक और क्रूज़ मिसाइल के विकास, उत्पादन और तैनाती पर प्रतिबंध लगाए गए थे.
7. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के कितने केंद्रीय प्रतिष्ठानों ने काबिल की स्थापना करने की घोषणा की?
a. 3
b. 5
c. 7
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. 3
राष्ट्रीय एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड तथा मिनरल एक्सप्लोरेशन कम्पनी लिमिटेड की भागीदारी से खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड की स्थापना की जाएगी. ‘काबिल’ वाणिज्यिक उपयोग और घरेलू आवश्यकताओं के लिये विदेशों में महत्त्वपूर्ण खनिजों की पहचान, अधिग्रहण, खोज, विकास, खनन और प्रसंस्करण का कार्य करेगी.
8. हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने वारसा में खेली जा रही कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?
a. बबीता कुमारी
b. साक्षी मलिक
c. कविता देवी
d. विनेश फोगाट
उत्तर. d. विनेश फोगाट
भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. यह इस भार वर्ग में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge

No comments:
Post a Comment