expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, August 5, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 5 अगस्त 2019

current-affairs-4-august-2019
1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन अगले साल 18 से 30 जनवरी तक किस शहर में किया जाएगा?
a. गुवाहाटी
b. दिल्ली
c. जयपुर
d. हैदराबाद
उत्तर. a. गुवाहाटी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच है. इसका आयोजन असम, भारतीय ओलंपिक संघ और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की साझेदारी के साथ किया जाएगा. खेलो इंडिया के पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2018 में नई दिल्ली में किया गया था. वहीं, दूसरे संस्करण का आयोजन पिछले साल पुणे में किया गया था.

2. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के किस सदस्य को प्राधिकरण के चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है?
a. राहुल सचदेवा
b. अनुज अग्रवाल
c. मनोज अग्रवाल
d. सचिन शंकर
उत्तर.  b. अनुज अग्रवाल
अनुज अग्रवाल को फिलहाल तीन महीने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ साथ चेयरमैन का कामकाज भी देखेंगे. अभी तक गुरु प्रसाद महापात्रा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन पद पर थे.

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा जजों की संख्या कितने किए जाने की मंज़ूरी दे दी है?
a. 35
b. 40
c. 45
d. 33
उत्तर. d. 33
 साल 2016 में देशभर की हाईकोर्ट्स में जजों की संख्या 906 से बढ़ाकर 1079 की गई थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट में चार जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी. 2008 में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 की थी.

4. फीफा ने महिलाओं के अगले फुटबॉल विश्व कप में टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर कितने करने को अनुमति दे दी है?
a. 40
b. 50
c. 32
d. 30
उत्तर.  c. 32
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने महिला विश्व कप में भी 32 टीमों के खेलने को मंजूरी दे दी है. अब अगले फुटबॉल विश्व कप में 24 की जगह 32 टीमें खेलेंगी. साल 2015 में ही भाग लेने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की गई थी. पुरुष वर्ग में साल 1998 से ही 32 टीमें खेलती आ रही हैं.
current-affairs-3-august-2019
5. हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा ने निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 पारित किया जिसका उद्देश्य राज्य के कितने निजी विश्वविद्यालयों को एक ही कानून के अंतर्गत लाना है?
a.    30
b.    32
c.    40
d.    27
उत्तर.  d. 27
विश्वविद्यालय में न्यूनतम 75 प्रतिशत स्थाई शिक्षकों का होना आवश्यक होगा तथा शिक्षकों गुणवत्ता की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. विश्वविद्यालय का निर्माण अथवा गठन करने के लिये अब एक वचन पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा.

6. हाल ही में किस देश ने बैटरी उत्पादन के लिये टेस्ला स्टाइल की कम-से-कम चार गीगाफैक्टरीज़ लगाने की घोषणा की?
a.    नेपाल
b.    रूस
c.   पाकिस्तान
d.   भारत
उत्तर.  d. भारत
यह पहल इलेक्ट्रिक वाहनों में संक्रमण, प्रदूषण में कटौती और विदेशी तेल आयात पर निर्भरता को कम करने की सरकार की योजना का हिस्सा है. यह भारत की ऊर्जा आवश्कताओं को पूरा करने में मदद करेगा. भारत ने स्थापित करने के लिए करीब 4 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा भी की  है.

7. बाघों की जनगणना रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत के किस राज्य में सबसे अधिक बाघ मौजूद हैं?
a.    गुजरात
b.    राजस्थान
c.    मध्य प्रदेश
d.    आंध्र प्रदेश
उत्तर.  c. मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ देश में पहले स्थान पर है. कर्नाटक 524 बाघों के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड 442 बाघों की संख्या के साथ तीसरे नम्बर पर रहा. साल 2014 में भारत में बाघों के लिए संरक्षित इलाकों की संख्या 692 थी जो 2019 में बढ़कर 860 से ज्यादा हो गई है.

8. पाकिस्तान के किस इलाके में मौजूद शवाला तेजा सिंह मंदिर बंटवारे के बाद पहली बार पूजा के लिए खोला गया है?
a.    लाहौर
b.    सियालकोट
c.    रावलपिंडी
d.    पेशावर
उत्तर.  b. सियालकोट
पाकिस्तान के सियालकोट में 1,000 साल पुराना हिंदू मंदिर बंटवारे के बाद पहली बार पूजा के लिए खोला गया. दिवंगत लेखक राशिद नियाज के द्वारा लिखी गई 'हिस्ट्री ऑफ सियालकोट' के अनुसार यह मंदिर 1,000 साल पुराना है और लाहौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर सियालकोट क्षेत्र में मौजूद है. 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद इस मंदिर पर हमला हुआ था और यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था.

No comments:

Post a Comment