current-affairs-20-august-2019
1. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सेवानिवृत्ति आयु अब क्या होगी?
a. 58
b. 59
c. 60
d. 61
उत्तर. c. 60
सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी अब 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि बलों सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी के सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष होगी.
2. जलवायु परिवर्तन के कारण आइसलैंड के किस ग्लेशियर ने अपनी पहचान खो दी है?
a. ओकजोकुल
b. ससाइमी
c. मिलाम
d. पिंडारी
उत्तर. a. ओकजोकुल
यह विश्व का संभवतः पहला स्मारक हो सकता है जो जलवायु परिवर्तन के कारण समाप्त होने वाला ग्लेशियर बन गया है. हाल में आइसलैंड के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ओकजोकुल से ग्लेशियर का दर्जा वापस ले लिया गया. ओकजोकुल ग्लेशियर का दर्जा खोने वाला आइसलैंड का पहला ग्लेशियर है.
3. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ प्रदान किया जाएगा?
a. भूटान
b. थाईलैंड
c. संयुक्त अरब अमीरात
d. जापान
उत्तर. c. संयुक्त अरब अमीरात
इसकी घोषणा यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ायेद अल नहयान ने की. यह सम्मान दोनों देशों के बीच रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के लिये दिया जा रहा है. ‘ज़ायद मेडल’ यूएई का सर्वोच्च सम्मान है जो बादशाहों, राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाता है.
4. हाल ही में नासा के पार्कर सोलर प्रोब मिशन ने अपने कार्यकाल का कितने साल पूरा कर लिया है?
a. तीन साल
b. एक साल
c. चार साल
d. सात साल
उत्तर. b. एक साल
इस मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में चुंबकीय बल, प्लाज़्मा, कोरोना और सौर पवन आदि का अध्ययन करना है. यह मिशन नासा के लिविंग विद ए स्टार कार्यक्रम का हिस्सा है. यह मिशन अंतरिक्ष में संपन्न होने वाली वाली विभिन्न घटनाओं जैसे सौर तूफ़ान तथा पृथ्वी और अंतरिक्ष प्रणालियों के बीच के अज्ञात संबंधो की जाँच कर रहा है. पार्कर सोलर प्रोब के ऊपर 4.5 इंच मोटा कार्बन मिश्रित कवच है जो सूर्य के अत्यधिक ताप से इसकी सुरक्षा करता है.
5. भारत और किस देश के बीच ‘विशेष’ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
उत्तर. d. बांग्लादेश
विदेश मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद एस जयशंकर की बांग्लादेश की यह पहली यात्रा है. बांग्लादेश भारत का अहम सहयोगी और उसकी ‘‘पड़ोसी प्रथम’’ नीति का मुख्य स्तंभ है. एक महीने के भीतर दोनों देशों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बातचीत होगी. इससे पहले 7-8 अगस्त को बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से द्विपक्षीय बातचीत की थी.
6. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हाल ही में किस राज्य से राज्यसभा सदस्य चुन लिया गया है?
a. राजस्थान
b. पंजाब
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश
उत्तर. a. राजस्थान
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं.उनका यह छठा कार्यकाल होगा. वे साल 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके है. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.
7. ‘उमराव जान', 'बाज़ार', जैसी फिल्मों के लिए गीतों की धुन बनाने वाले संगीतकार जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
a. उमर अब्दुल भट्ट
b. मोहम्मद जहूर खय्याम
c. अमज़द ज़ाकिर हुसैन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. b. मोहम्मद जहूर खय्याम
संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम ने ‘उमराव जान', 'बाज़ार', 'कभी-कभी', 'नूरी', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों के गीतों की धुन बनाई थी. उन्हें ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है’ तथा “मैं पल दो पल का शायर हूँ’ जैसे गीतों के कारण याद किया जाता है. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.
8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कहाँ पर भूमिगत बंकर म्यूजियम का उद्घाटन किया है?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. मैसूर
d. पटना
उत्तर. a. मुंबई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के मुंबई स्थित राजभवन में बने भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन किया. यह 15 हजार वर्ग फीट में बना है. यहां 200 साल पुराना इतिहास दिखाई देगा. यहां पुरानी तोपें और हथियार रखे गए हैं. इसे इस साल के अंत तक जनता के लिए खोला जायेगा.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment