Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Tuesday, August 6, 2019
टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 6 अगस्त 2019
1. हाल ही में देश के नए लेखा महानियंत्रक किसे नियुक्त किया है?
a. राहुल सचदेवा
b. राजीव कुमार
c. अनुज अग्रवाल
d. गिरिराज प्रसाद गुप्ता
उत्तर. d. गिरिराज प्रसाद गुप्ता
भारतीय सिविल लेखा सेवा के 1983 बैच के अधिकारी गुप्ता ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के लिए ढांचागत संरचना तैयार की थी. वह राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन संस्थान फरीदाबाद के निदेशक भी रहे हैं. उन्होंने वित्त मंत्रालय में अहम पदों पर काम किया है.
2. संयुक्त राष्ट्र महासभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कब संबोधित करेंगे?
a. 24 सितम्बर
b. 30 सितम्बर
c. 28 सितम्बर
d. 26 सितम्बर
उत्तर. c. 28 सितम्बर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूची के मुताबिक मोदी यूएन के 74वें सत्र में वैश्विक नेताओं के कार्यक्रम के वक्ता होंगे. आम बहस 24 से आरंभ और 30 सितंबर तक चलेगी. पीएम ने महासभा को पहली बार 2014 में संबोधित किया था.
3. किस स्टार फुटबॉलर पर अपने देश की टीम की ओर से खेलने पर 3 माह का प्रतिबंध लगाया गया है?
a. लियोनेल मेसी
b. नेमार
c. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. a. लियोनेल मेसी
अर्जेटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेस मेसी को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अमेरिकी परिसंघ की आलोचना करने पर तीन महीने के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. उन पर प्रतिबंध के साथ 50,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया.
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बीएसएफ का नया महानिदेशक चयनित किया गया है?
a. आर.पी.सिन्हा
b. जे.एस.त्रिपाठी
c. वी.के.जोहरी
d. ए.डी.नागपाल
उत्तर. c. वी.के.जोहरी
वर्ष 1984 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी वी.के. जोहरी बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स के नए महानिदेशक होंगे. वे वर्तमान में रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) में कार्यरत्त हैं. वे रजनी कान्त मिश्रा की जगह लेंगे जो कि 31 अगस्त को रिटायर होंगे.
5. मेघालय विधानसभा के स्पीकर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. दोनकुपर रॉय
b. देवनंद रमन
c. अजीत पाल सिंह
d. विवेक जोशी
a. दोनकुपर रॉय
मेघालय विधानसभा के स्पीकर और राज्य के पूर्व सीएम दोनकुपर रॉय का गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 64 वर्ष के थे. वर्ष 1954 को जन्मे रॉय ने साल 2008 में यूडीपी और कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी.
6. विश्व भर में विश्व स्तनपान सप्ताह कब मनाया जाता है?
a. 1 से 7 अगस्त
b. 7 से 14 अगस्त
c. 9 से 16 अगस्त
d. 19 से 26 अगस्त
उत्तर. a. 1 से 7 अगस्त
विश्वभर में 1 से 7 अगस्त 2019 के बीच विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है. इस वर्ष का विषय है - ‘माता-पिता को सशक्त बनाना, स्तनपान को सक्षम करना’. इस वर्ष स्तनपान के संरक्षण, प्रचार और समर्थन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment