current-affairs-14-august-2019
1. दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए कौन सा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्क्रैप आयातक बन गया है?
a. नेपाल
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
उत्तर. b. भारत
भारत में स्क्रैप आयात वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 35% से बढ़कर 3.87 मिलियन टन तक पहुँच गया है. भारतीय घरेलू इस्पात उद्योग में मंदी और आयातित स्क्रैप धातुओं की सस्ती कीमत के कारण भारत दूसरा सबसे बड़ा स्क्रैप आयातक बन गया है.
2. भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का अध्यक्ष निम्न में से किसे बनाया गया है?
a. मोनिका सचदेवा
b. चंद्रिमा शाह
c. अनिल त्यागी
d. पूनम जयसवाल
उत्तर. b. चंद्रिमा शाह
यह पहली महिला हैं जिन्हें अध्यक्ष बनाया गया है. चंद्रिमा शाह पूर्व में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, दिल्ली की निदेशक थीं. उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और साल 1980 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.
3. केंद्र सरकार ने कितने प्रमुख मंत्रालयों केसाथ विचार-विमर्श के बाद ‘पीपुल्स प्लान’ अभियान शुरू करने का फैसला किया?
a. 18
b. 20
c. 16
d. 12
उत्तर. c. 16
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु एक विकास योजना तैयार करनी है. पीपुल्स प्लान अभियान को सबकी योजना सबका विकास के नाम से भी जाना जाता है. ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, आवास, सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम और सामाजिक कल्याण जैसे 48 आवश्यक संकेतकों की श्रेणी रखी गई है.
4. वैज्ञानिकों ने दुर्लभ पौधों की प्रजातियों की खोज की जो भारत तथा किस देश के संबंधों को जोड़ने में मदद कर सकती?
a. श्रीलंका
b. बांग्लादेश
c. म्यांमार
d. भूटान
उत्तर. a. श्रीलंका
अंडमान में पाए गए इस पौधे की प्रजातियों के भारत, श्रीलंका में भी पाए जाने से बंगाल की खाड़ी के द्वीपों तथा भारत एवं श्रीलंका के बीच निकटतम संबंध के बारे में भी पता भविष्य में लगाया जा सकता है. यह पौधा केवल असम, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और श्रीलंका में पाया जाता है.
5. किस शहर में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत अपशिष्ट की खुले में डंपिंग और दहन हैं?
a. जयपुर
b. दिल्ली
c. चेन्नई
d. हैदराबाद
उत्तर. b. दिल्ली
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सभी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिये उठाए गए कदमों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा. खुले में डंप किये गए कचरे से मीथेन का उत्सर्जन होता है, जो सूर्य की गर्मी को अवशोषित कर ग्लोबल वार्मिंग में योगदान देता है.
6. हाल ही में किस देश ने भारत के लिये कार्य-वीजा नियमों को आसान करने का आश्वासन दिया है?
a. न्यूज़ीलैंड
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. रूस
उत्तर. a. न्यूज़ीलैंड
न्यूजीलैंड क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी संधि के हिस्से के रूप में भारत में अपने डेयरी उत्पादों, सेब, कीवी और शराब के लिये अधिक से अधिक बाजार पहुँच चाहता है. सेब और शराब जैसी वस्तुओं की उपलब्धता में परेशानी हो सकती है क्योंकि इन वस्तुओं को अर्थव्यवस्था के लिये संवेदनशील माना जाता है.
7. अमेरिका स्थित संस्थान के अनुसार जल संकट से सर्वाधिक ग्रसित विश्व के 17 देशों में भारत किस स्थान पर है?
a. 10वें
b. 15वें
c. 13वें
d. 11वें
उत्तर. c. 13वें
विश्व संसाधन संस्थान द्वारा तैयार इस सूची में देशों की रैंकिंग एक्वेडक्ट टूल के आधार पर की गई है. विश्व संसाधन संस्थान द्वारा प्रयुक्त एक्वेडक्ट टूल में देशों की रैंकिंग के लिये जल संकट के 13 संकेतकों का प्रयोग किया गया था.
8. हाल ही में भारत और किस देश ने खेल, संस्कृति तथा पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. रूस
d. चीन
उत्तर. d. चीन
इस समझौते में द्विपक्षीय मामले, 2020 में सहयोग पर चीन के विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश मंत्रालय के बीच ‘प्रोटोकॉल’ को लागू करने की कार्य योजना शामिल है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन की तीन दिनों की यात्रा पर हैं. दोनों नेता अपने राष्ट्रीय खेल एसोसिएशनों, खिलाड़ियों और युवाओं के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर सहमत हुए, ताकि अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों पर सहयोग मजबूत किया जा सके.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge

No comments:
Post a Comment