expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, August 14, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 14 अगस्त 2019

current-affairs-13-august-2019
1. हाल ही में किस मंत्रालय ने किसी पुरुष के सिंगल पेरेंट होने की स्थिति में चाइल्ड केयर लीव के लिए मंजूरी दी है?
a. महिला बाल विकास मंत्रालय
b. शिक्षा मंत्रालय
c. रक्षा मंत्रालय
d. रेलवे मंत्रालय
उत्तर. c. रक्षा मंत्रालय
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बच्चों की देखभाल छुट्टी के लाभ सिंगल पुरुष सैन्यकर्मियों को दिये जाने को मंजूरी दे दी है.पहले 40 प्रतिशत विकलांगता वाले बच्चे के मामले में 22 साल की आयु सीमा को हटा दिया गया है. एक बार में सीसीएल लेने की अवधि को 15 दिन की बजाय कम करके पांच दिन कर दिया.

2. एम. वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद पर दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर किस नाम से पुस्तक लॉन्च की गई है?
a.  लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग
b.  पार्टी वोर्कर टू वाइस प्रेजिडेंट अॉफ इंडिया
c. नॉट ए कॉमन मैंन
d. वाइस प्रेजीडेंट अॉफ इंडिया एज सिटीजन अॉफ इंडिया
उत्तर.  a. लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एम. वेंकैया नायडू के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लिस्निंग, लर्निंग एंड लीडिंग नामक पुस्तक लॉन्च की गई है. इस पुस्तक में उनके द्वारा दो वर्ष के दौरान देश भर में किये गये 330 सार्वजनिक कार्यकलापों पर प्रकाश डाला गया है. पुस्तक में बताया गया है कि बतौर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो वर्षों में 19 देशों में गये हैं और भारत के साथ दूसरे देशों के संबंध बेहतर बनाने में उन्होंने अहम योगदान दिया है.

3. जनजातीय परिवार में जन्म तथा मृत्यु पर सहायता करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मदद योजना’ आरंभ की है?
a. राजस्थान
b. मध्य प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. बिहार
उत्तर.  b. मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत जनजातीय परिवार में लड़के अथवा लड़की के जन्म पर परिवार को 50 किलोग्राम गेहूं तथा चावल दिए जायेंगे. परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु पर सरकार द्वारा 100 किलोग्राम गेहूं अथवा चावल तथा पकाने के लिए बर्तन प्रदान किये जायेंगे. इसके अलावा राज्य में 40  नए एकलव्य स्कूल भी स्थापित किये जायेंगे, इससे जनजातीय लोगों के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी.

4. इसरो के जनक का क्या नाम है जिनके जन्मदिवस के अवसर पर गूगल ने डूडल पेश किया है?
a. होमी भाभा
b. विक्रम साराभाई
c. रमेश चन्द्र
d. सुरेश कांत
उत्तर.  b. विक्रम साराभाई
12 अगस्त को उनकी 100वीं जंयती है. उनकी कोशिशों से ही भारत में इसरो का जन्म हुआ है. डॉ विक्रम साराभाई ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अहमदाबाद में ही फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना की थी. उस समय उनकी उम्र महज 28 साल थी.

5. नीति आयोग ने हाल ही में किस शहर में वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स का चौथा संस्करण लॉन्च किया है?
a. दिल्ली
b. जयपुर
c. चेन्नई
d. हैदराबाद
उत्तर.  a. दिल्ली
वह्टस ऐप ने वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स 2019 के लिये नीति आयोग के साथ सहयोग किया है. इस वर्ष की विषय ‘वुमन एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ अर्थात् महिला एवं उद्यमिता है. महिला उद्यमिता मंच नीति आयोग द्वारा चलाई गई भारत सरकार की पहल है.

6. निम्न में से किस देश ने भारत को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादक देशों की सूची में शामिल किया है?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. रूस
उत्तर.  c. अमेरिका
अमेरिका के अनुसार, मादक द्रव्य पारगमन सूची में किसी देश के शामिल होने का प्रमुख कारण भौगोलिक, वाणिज्यिक और आर्थिक कारकों का संयोजन हो सकता है. अमेरिका में अवैध मादक पदार्थों/द्रव्यों के खतरे से निपटने के लिये अभूतपूर्व संसाधन खर्च किये हैं..

7. केंद्र सरकार ने किस योजना के दूसरे चरण के तहत राज्यों में 5595 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंज़ूरी दे दी है?
a. स्वच्छ भारत अभियान
b. फेम इंडिया योजना
c. मेक इन इंडिया
d. कौशल विकास योजना
उत्तर.  b. फेम इंडिया योजना
फेम इंडिया योजना के तहत सबसे अधिक 600 बसें उत्तर प्रदेश के 11 शहरों के लिये स्वीकृत की गई हैं. दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जिसे 550 बसें खरीदने की मंज़ूरी मिली है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के भारी उद्योग विभाग ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, स्मार्ट सिटी तथा राज्य परिवहन निगमों से फेम इंडिया योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिये आवेदन मांगे थे.

8. डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोड़ने हेतु किस मोबाइल एप का लॉन्च किया है?
a. वर्षा मोबाइल एप
b. हाथी मोबाइल एप
c. संकट मोबाइल एप
d. मेघदूत मोबाइल एप
उत्तर.  d. मेघदूत मोबाइल एप
यह एप किसानों को उनके क्षेत्र के अनुसार कृषि और मवेशियों के लिये मौसम आधारित सलाह स्थानीय भाषा में देगा. इस एप की मदद से किसान तापमान, वर्षा, नमी और वायु की गति और दिशा के बारे में जान सकते हैं. किसान मौसम संबंधी यह जानकारी प्राप्त कर फसल और मवेशियों की बेहतर तरीके से देखभाल कर सकते हैं.

No comments:

Post a Comment