Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Monday, October 7, 2019
टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 8 अक्टूबर 2019
1. भारत के किस खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है?
a. अविनाश साबले
b. मृदुल पांडे
c. कपिल पात्रा
d. योगेश अवस्थी
उत्तर. a. अविनाश साबले
भारत के अविनाश साबले ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अविनाश साबले टोक्यो ओलंपिक 2020 की व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
2. रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से कितने विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गये है?
a. 250
b. 300
c. 200
d. 350
उत्तर. c. 200
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गये है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर को आउट कर 200 विकेट पूरे किये है.
3. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.9 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी कर दिया है?
a. 6.5 फीसदी
b. 6.1 फीसदी
c. 6.4 फीसदी
d. 6.7 फीसदी
उत्तर. b. 6.1 फीसदी
आरबीआई ने पिछली बार जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.9% जारी किया था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) में खुदरा महंगाई दर 3.5% से 3.7% के बीच रहने का अनुमान बरकरार रखा. आरबीआई 2020-21 के लिए जीडीपी अनुमान रिवाइज कर 7.2 फीसदी कर दिया है.
4. नरेंद्र मोदी ने किस देश के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया?
a. मॉरिशस
b. कंबोडिया
c. भूटान
d. मलेशिया
उत्तर. a. मॉरिशस
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
5. केंद्र सरकार ने एस.एस. मल्लिकार्जुन राव को किस बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?
a. पीएनबी
b. एसबीआई
c. देना बैंक
d. बैंक ऑफ़ बड़ौदा
उत्तर. a. पीएनबी
इनकी नियुक्ति 18 सितंबर 2021 तक या अगले आदेश तक के लिए की गई है. राव फिलहाल इलाहाबाद बैंक के एमडी और सीईओ हैं. उनके पास क्रेडिट, रिकवरी, रिस्क मैनेजमेंट, इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी, प्रबंधन सूचना प्रणाली, रिटेल बैंकिंग का लंबा अनुभव है.
6. किस राज्य के पुरातत्व विभाग को शिवगंगा ज़िले में जारी खुदाई में संगम काल की 2,600 साल पुरानी दीवारें मिली हैं?
a. केरल
b. उत्तर प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक
उत्तर. c. तमिलनाडु
इससे पहले, राज्य पुरातत्व विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि यहां पर उसे संगम काल के कई गहने, एक कुआं, कई पत्थर समेत कुल 5,820 वस्तुएं और ढांचे मिले हैं. राज्य पुरातत्व विभाग को जो दीवारें मिली हैं ये 2600 साल पुरानी हैं. तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में पुरातत्व विभाग को खुदाई के पांचवें चरण में ईंटों की चार दीवारें मिली हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment