आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है.मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
Top 50 current-affairs-2019-february1. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा हाल ही में किस गाइडेड रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया है?
A. अस्त्र
B. अरुण
C. पिनाक
D. अर्जुन
उत्तर. C. पिनाक
विवरण: भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने 11 मार्च 2019 को स्वदेश निर्मित मल्टीबैरल पिनाक रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. यह लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम है.
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में कितने परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
A. चार
B. पांच
C. सात
D. आठ
उत्तर. A. चार
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं.
3. भारत के पर्यटन मंत्रालय ने किस स्थान पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स-2019 में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है?
A. पेरिस
B. ज्यूरिख
C. बर्लिन
D. वेनिस
उत्तर. C. बर्लिन
विवरण: भारत के पर्यटन मंत्रालय ने बर्लिन में 6 से 10 मार्च तक आयोजित हुए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज़्म अवार्ड्स 2019 में टीवी सिनेमा स्पॉट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है.
4. स्वीडन स्थित थिंक टैंक SIPRI द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2014-2018 के मध्य किस देश ने सबसे अधिक हथियार आयात किये हैं?
A. भारत
B. सऊदी अरब
C. पाकिस्तान
D. मिस्र
उत्तर. B. सऊदी अरब
विवरण: स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है
कि भारत हथियार आयात करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर आता है. पहले स्थान पर सऊदी अरब है.
current-affairs-2019-12 march
5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ निवासी तथा कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए किस शख्सियत को पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. तीजन बाई
B. बिमल पटेल
C. शांतनु नारायण
D. ज्योति भट्ट
उत्तर. A. तीजन बाई
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिल कुमार मणिभाई नाइक को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया.
6. बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत विश्व बैंक ने भारत के 220 बांधों के लिए कितनी सहायता राशि देने की घोषणा की है?
A. 95 मिलियन डॉलर
B. 137 मिलियन डॉलर
C. 167 मिलियन डॉलर
D. 195 मिलियन डॉलर
उत्तर. B. 137 मिलियन
विवरण: विश्व बैंक ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (DRIP) के तहत छह राज्यों में 220 से अधिक बड़े बांधों के पुनर्वास और आधुनिकीकरण के लिये 137 मिलियन डॉलर (लगभग 960 करोड़ रुपए) का अतिरिक्त वित्तपोषण प्रदान किया है.
7. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर कितने फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया?
A. दो फीसदी
B. चार फीसदी
C. सात फीसदी
D. दस फीसदी
उत्तर. A. दो फीसदी
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्ष 2018-19 और वर्ष 2019-20 के दौरान अल्पकालिक फसल ऋण को लेकर दो फीसदी की ब्याज सहायता (सब्सिडी) के संदर्भ में बैंकों के लिए नियमों को अधिसूचित किया.
8. किस देश में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है?
A. नेपाल
B. चीन
C. ताइवान
D. रूस
उत्तर. C. ताइवान
विवरण: ताइवान में साल 2013 में आधिकारिक तौर पर लुप्त घोषित की गई चीते की 'फॉर्मोसन क्लाउडेड' प्रजाति करीब 36 साल बाद देखी गई है.


No comments:
Post a Comment