expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, March 21, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 21 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

hindi-current-affairs-20 march-2019
1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है?
A. अजय रात्रा
B. पिनाकी चंद्र घोष
C. सुनील कुमार चौबे
D. कपिल मिश्रा
उत्तर. B. पिनाकी चंद्र घोष
विवरण: न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष के नाम को लोकपाल पद के लिए 19 मार्च 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मंजूरी दी गई. पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं.

2. हाल ही में किस बैंक ने योनो कैश लांच किया है?
A. पंजाब नेशनल बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. देना बैंक
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर. B. भारतीय स्टेट बैंक
विवरण: हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने योनो कैश लांच किया, इसके द्वारा बैंक के ग्राहक एटीएम से बिना कार्ड के धन निकासी कर सकते हैं.

3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को 19 मार्च 2019 को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
A. शौर्य चक्र
B. परमवीर चक्र
C. कीर्ति चक्र
D. अशोक चक्र
उत्तर. A. शौर्य चक्र
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के इरफान रमज़ान शेख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. इरफान ने वर्ष 2017 में 14 साल की उम्र में उसके घर पर तीन आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को नाकाम किया था.

4. बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने कितने करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं?
A. 20 करोड़ रुपये
B. 25 करोड़ रुपये
C. 10 करोड़ रुपये
D. 05 करोड़ रुपये
उत्तर. C. 10 करोड़ रुपये
विवरण: बिहार के 21 शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए योजना एवं विकास विभाग ने 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि इन शहरों में ई-किसान भवन बनाने के लिए कृषि विभाग ने योजना एवं विकास विभाग को पत्र लिखा था.

5. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. श्रीलंका
विवरण: भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है.
current-affairs-2019-19 march
6. संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा 19 मार्च 2019 को विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक क्या है?
A. (लिविंग नो वन बिहाइंड)
B. (वॉटर फॉर एवेरीवन)
C. (क्वैष्ट फॉर थ्रष्ट)
D. (अॉल आर् इक्वली जज्ड)
उत्तर. A. लिविंग नो वन बिहाइंड
विवरण: संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा विश्व में पानी की स्थिति के बारे में जारी की गई वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट का शीर्षक लिविंग नो वन बिहाइंड रखा गया है.

7. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के ग्लोबल कॉस्ट आफ लिविंग सर्वेक्षण के मुताबिक निम्नलिखित में कौन सा शहर रहने के लिहाज से विश्व में सबसे महंगा है?
A. मुंबई
B. दुबई
C. टोक्यो
D. पेरिस
उत्तर. D. पेरिस
विवरण: रहने के लिहाज से दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरू सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के 2019 के विश्वव्यापी निर्वाह व्यय (कॉस्ट आफ लिविंग) सर्वेक्षण के मुताबिक 'शीर्ष पर (महंगे होने की दृष्टि से) तीन शहर पेरिस, सिंगापुर और हांगकांग हैं.

8. जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में किफायती मकानों पर कितने प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने का अनुमोदन किया गया है?
A. 4 प्रतिशत
B. 3 प्रतिशत
C. 2 प्रतिशत
D. 1 प्रतिशत
उत्तर. D. 1 प्रतिशत
विवरण: जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में जीएसटी परिषद द्वारा अपनी 33वीं बैठक में किफायती मकानों के लिए 1 प्रतिशत और किफायती मकानों को छोड़ निर्माणाधीन मकानों पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूले जाने का अनुमोदन किया गया.

9. किस देश के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया?
A. इराक
B. ईरान
C. कजाखिस्तान
D. सऊदी अरब
उत्तर. C. कजाखिस्तान
विवरण: कज़ाख़िस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने 19 मार्च 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वे पिछले 30 साल से देश की सत्ता में थे.

10. ज़िम्बाब्वे में हाल ही में किस नाम से आये चक्रवात से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है?
A. डोरिस
B. इल्तिस
C. इडाई
D. वूल्मर
उत्तर. C. वूल्मर
विवरण: उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई के कारण जिम्बाब्वे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है.

No comments:

Post a Comment