आज के करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है, मैं आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
1. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. तेलंगाना
D. झारखंड
उत्तर. B. केरल
विवरण: हाल ही में केरल के मालापुरम के एक सात वर्ष के बच्चे को वेस्ट नील वायरस (WNV) से पीड़ित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.
2. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया है?
A. देना बैंक
B. विजया बैंक
C. सेंट्रल बैंक
D. आईडीबीआई
उत्तर. D. आईडीबीआई
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है.
3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम किस नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है?
A. GEO-6
B. VAYU-2
C. UNDP-2
D. SSP-1
उत्तर. A. GEO-6
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी GEO-6 रिपोर्ट में कहा गया है. कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है.
4. आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है?
A. सौरव गांगुली
B. सचिन तेंदुलकर
C. राहुल द्रविड़
D. कपिल देव
उत्तर. A. सौरव गांगुली
विवरण: आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर लिया. गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं.
5. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की किस पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया?
A. रानी सचदेवा
B. माते महादेवी
C. माते आहूजा
D. जया माँ
उत्तर. B. माते महादेवी
विवरण: कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख माते महादेवी का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.
current-affairs-15 march-2019
6. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
A. 12 मार्च
B. 13 मार्च
C. 14 मार्च
D. 15 मार्च
उत्तर. D. 15 मार्च
विवरण: प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.
7. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को कितने साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
A. 7 साल
B. 6 साल
C. 2 साल
D. 5 साल
उत्तर. D. 5 साल
विवरण: कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को 5 साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले, कुमार उत्तरी क्षेत्र के ज़ोनल मैनेजर (प्रभारी) थे.
8. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा किस क्रिकेटर पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है?
A. श्रीसंत
B. के एल राहुल
C. हनुमा विहारी
D. पार्थिव पटेल
उत्तर. A. श्रीसंत
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने मामले को बीसीसीआई के पास भेजते हुए उसे तीन महीनों में सज़ा पर दोबारा फैसला लेने को कहा.
9. भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन कितने भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे?
A. 2,000 भारतीय
B. 1,000 भारतीय
C. 5,000 भारतीय
D. 8,000 भारतीय
C. 5,000 भारतीय
विवरण: करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन 5,000 भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे.
10. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है?
A. फ्रांस
B. न्यूज़ीलैंड
C. स्पेन
D. जर्मनी
उत्तर. B. न्यूज़ीलैण्ड
विवरण: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई. इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई.


No comments:
Post a Comment