expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, March 28, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 28 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. भारत से पहले कितने देशों ने एंटी-सैटेलाईट मिसाइल बनाने में कामयाबी हासिल की है?
A. तीन
B. चार
C. पांच
D. छह
उत्तर. A. तीन
Explanation: भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ने यह उपलब्धि हासिल की है. और अब भारत चौथी महाशक्ति के रूप में उभरा है.

2. भारत और किस देश के बीच 26 मार्च से ‘मित्र शक्ति’ नाम से युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है?
A. श्रीलंका
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
उत्तर. A. श्रीलंका
Explanation: भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से ‘मित्र शक्ति’ नाम से युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है. यह सैन्य अभ्यास हर साल भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में किया जाता है.

3. हाल ही में भारत द्वारा सैटेलाईट तक मार कर सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किस मिशन के तहत किया गया?
A. मिशन आकाश
B. मिशन गगन
C. मिशन शक्ति
D. मिशन पराक्रम
उत्तर. C. मिशन शक्ति
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2019 को राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि भारत ने एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल द्वारा एक लाइव सैटेलाइट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है. इस परीक्षण को मिशन शक्ति के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

4. किस देश ने 26 मार्च 2019 को तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार और पिछले छह दशकों में विकास की छलांग पर एक श्वेत पत्र जारी किया?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. भारत
उत्तर. B. चीन
Explanation: चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 26 मार्च 2019 को तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार और पिछले छह दशकों में विकास की छलांग पर एक श्वेत पत्र जारी किया.

5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हाल ही में किस यूरोपियन देश ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा है?
A. बेल्जियम
B. स्पेन
C. जर्मनी
D. क्रोएशिया
उत्तर. D. क्रोएशिया
Explanation:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के अवार्ड से नवाज़ा गया है. इस यात्रा के दौरान इसे किंग ऑफ़ टोमीस्लाव ने राष्ट्रपति को दिया था.
current-affairs-26 march-2019
6. किस राज्य सरकार ने अवैध तरीके से बाइक टैक्सी का संचालन करने को लेकर ओला पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
A. बिहार सरकार
B. पंजाब सरकार
C. कर्नाटक सरकार
D. झारखंड सरकार
उत्तर. C. कर्नाटक सरकार
Explanation: कर्नाटक सरकार ने अवैध तरीके से बाइक टैक्सी का संचालन करने को लेकर ओला पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.पहले राज्य सरकार ने ओला के परिचालन पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया था.

7. यूएन संस्था 'ओसीएचए' के मुताबिक, किस अफ्रीकी देश में चक्रवात 'इडाई' के कारण तकरीबन 18.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं?
A. मोज़ाम्बीक
B. सूडान
C. लीबिया
D. मोरक्को
उत्तर. A. मोज़ाम्बिक
Explanation: यूएन संस्था 'ओसीएचए' के मुताबिक, अफ्रीकी देश मोज़ाम्बीक में चक्रवात 'इडाई' के कारण तकरीबन 18.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.  ज़िम्बाब्वे, मलावी और मोज़ाम्बीक में इडाई से सर्वाधिक प्रभावित मोज़ाम्बिक के लोग हुए हैं जहां लाखों घर नष्ट हो गए व लाखों लोग विस्थापित हुए.

8. किस युवा भारतीय जोड़ी ने ताइपे में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुये स्वर्ण पदक जीता है?
A. अश्विन प्रसाद और कीर्ति सिंह
B. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
C. सौरभ चौधरी और अनीता वर्मा
D. मनु भाकर और विवेक कौशिक
उत्तर. मनु भाकर और सौरभ चौधरी
Explanation: मनु भाकर और सौरभ चौधरी की युवा जोड़ी ने ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में क्वालिफिकेशन का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.

9. हाल ही में किस आईआईटी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता वाली एक तकनीक विकसित की है जिससे चंद सेकेंड में ही मलेरिया, टीबी जैसी बीमारियों की जांच हो सकती है?
A. आईआईटी मुंबई
B. आईआईटी पुणे
C. आईआईटी मद्रास
D. आईआईटी दिल्ली
उत्तर. D. आईआईटी दिल्ली
Explanation: आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर आधारित ऐसी हार्डवेयर प्रणाली विकसित की है. जो कुछ ही मिली सेकंड में मलेरिया, टीबी, आंत में मौजूद परजीवियों और गर्भाशय के कैंसर का पता लगाने में मदद कर सकती है.

10. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े सॉफ्टवेयर को लेकर दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर किस बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
A. देना बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. केनरा बैंक
उत्तर. C. पंजाब नेशनल बैंक
Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े सॉफ्टवेयर को लेकर दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर पीएनबी पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वित्तीय कंपनियां ग्लोबल स्तर पर होने वाले लेनदेन के लिए स्विफ्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती हैं.

No comments:

Post a Comment