expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, March 29, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2019

आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है,  ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने केनिची आयुकावा को एक अप्रैल 2019 से कितने साल की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त कर दिया?
A. दो साल
B. तीन साल
C. चार साल
D. सात साल
उत्तर. B. तीन साल
Explanation: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने केनिची आयुकावा को एक अप्रैल 2019 से तीन साल की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त कर दिया.

2. भारत और किस देश ने देश-दर-देश (सीबीसी) रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए 27 मार्च 2019 को नई दिल्ली में एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
A. नेपाल
B. चीन
C. अमेरिका
D. इराक
उत्तर. C. अमेरिका 
Explanation: भारत और अमेरिका के बीच 27 मार्च 2019 को एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं. इस समझौते के तहत दोनों राष्ट्र देश-दर-देश (सीबीसी) रिपोर्ट का आदान-प्रदान करेंगे. यह एक अंतर-सरकारी समझौता है.

3. भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिये किस नदी को प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में शामिल किया गया है?
A. यमुना नदी
B. गंगा नदी
C. रूपनारायण नदी
D. देविका नदी
उत्तर. C. रुपनारायण नदी
Explanation: भारत और बांग्लादेश के बीच जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिये रूपनारायण नदी (राष्ट्रीय जल मार्ग- 86) को प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में शामिल किया गया है. भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग के रास्ते क्रूज़ सेवा शुरू होने जा रही है.

4. हाल ही में मंत्रिमंडल ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से निपटने हेतु किस देश के साथ किये गये समझौते को मंजूरी दी?
A. कम्बोडिया
B. इंडोनेशिया
C. म्यांमार
D. कुवैत
उत्तर. B. इंडोनेशिया 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों, नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और आवाजाही से निपटने पर भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है.

5. पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया है कि अमेरिका और किस देश की सीमा दीवार के लिए 1 अरब डॉलर राशि को मंज़ूरी दे दी गयी है?
A. मेक्सिको
B. चीन
C. रूस
D. जापान
उत्तर. A. मेक्सिको
Explanation: पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया है कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए 1 अरब डॉलर राशि को मंज़ूरी दे दी गयी है. इस राशि का उपयोग अमेरिका और मेक्सिको के बीच दीवार बनाने के लिए किया जाएगा.
6. 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया जा रहा है?
A. नई दिल्ली
B. बीजिंग
C. सिंगापुर
D. ताइपेई
उत्तर. D. ताइपेई
Explanation: 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन ताईवान की राजधानी ताइपेई में किया जा रहा है. इस प्रतिस्पर्धा में हाल ही में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है.

7. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2018 में कितना कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित किया है?
A. 2,299 mt
B. 1,985 mt
C. 1,500 mt
D. 1,277 mt
उत्तर. A. 2,299 mt
Explanation: हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट  के अनुसार, भारत ने 2018 में 2,299 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन किया, जो पिछले साल की तुलना में 4.8 प्रतिशत अधिक है.

8. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार साल 2018 के दौरान किस देश में 105 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन हुआ हैं?
A. भारत
B. रूस
C. जापान
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. भारत 
Explanation: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार साल 2018 के दौरान भारत में 105 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन हुआ हैं. विश्व भर में ऊर्जा की बढ़ी खपत के कारण साल 2018 में कार्बन उत्सर्जन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

9. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने हाल ही में लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में भारतीय नौसेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा का उद्घाटन किया. इसे क्या नाम दिया गया है?
A. अदभुत
B. शक्ति
C. सार्थक
D. अभेद्य
उत्तर. D. अभेद्य
Explanation: नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में भारतीय नौसेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा  का उद्घाटन किया. इस  सुविधा को अभेद्य नाम दिया गया है.

No comments:

Post a Comment