आज के टॉप करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ।
1. किस देश के खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है?A. चीन
B. नेपाल
C. भारत
D. इजराइल
उत्तर. D. इजराइल
Explanation: इजराइली खोजकर्ताओं ने मृत सागर के नजदीक दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है. इजराइल के माउंट सोडोम में पाई गई इस गुफा की लंबाई 10 किलोमीटर से ज्यादा है.
2. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निम्नलिखित में से कौन सा स्थान विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन होगा?
A. ताशीगंग
B. कोरकाम
C. नौशेरा
D. अल्बैक
उत्तर. A. ताशीगंग
Explanation: हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव“ताशीगंग” विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन है, यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले में स्थित है. यह पोलिंग स्टेशन समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.
3. भ्रष्टाचार निरोधी संस्था लोकपाल के नवनियुक्त सभी कितने सदस्यों ने 27 मार्च 2019 को शपथ ली?
A. सात
B. दस
C. आठ
D. चार
उत्तर. C. आठ
Explanation: भ्रष्टाचार निरोधी संस्था लोकपाल के नवनियुक्त सभी आठ सदस्यों ने 27 मार्च 2019 को शपथ ली. लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने इन्हें शपथ दिलाई.
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी बनाया गया है?
A. अर्जुन कपूर
B. अनुराग मिश्रा
C. डी.के. जैन
D. एस.पी. त्यागी
उत्तर. C. डी. के. जैन
Explanation: जस्टिस डी.के. जैन को हाल ही में बीसीसीआई का नैतिकता अधिकारी बनाया गया है. नैतिकता अधिकारी का कार्य खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों के टकराव के मामलों की छानबीन करना है.
5. किस भारतीय मोटर कम्पनी ने पिछले साल दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर भारत की पहली कंपनी बनने का रिकॉर्ड बनाया?
A. अशोक लीलैंड
B. हिंदुस्तान मोटर्स
C. महिंद्रा एंड महिंद्रा
D. टाटा मोटर्स
उत्तर. D. टाटा मोटर्स
Explanation: टाटा मोटर्स ने पिछले साल दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचकर भारत की पहली कंपनी बनने का रेकॉर्ड बनाया. कंपनी की ग्लोबल रैंकिंग भी सुधरी है और अब यह दुनिया की 16वीं सबसे बड़ी लाइट वीइकल मेकर (छोटी गाड़ियां बनाने वाली) है.
current-affairs-28 march 2019
6. केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और किस बैंक के विलय से पहले उसमें (बीओबी) 5,042 करोड़ रुपए की पूंजी डालने का फैसला किया है?
A. देना बैंक
B. भारतीय स्टेट बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. यूको बैंक
उत्तर. A. देना बैंक
Explanation: केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में विजया बैंक और देना बैंक के विलय से पहले उसमें (बीओबी) 5,042 करोड़ रुपए की पूंजी डालने का फैसला किया है.
7. जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 के अंत तक कितने अतिरिक्त विमानों को उड़ाने का लक्ष्य रखा है?
A. 70
B. 80
C. 40
D. 10
उत्तर. C. 40
Explanation: संकट से उबरने को प्रयासरत जेट एयरवेज ने सरकार को सूचित किया है कि इस समय उसके 35 विमान उड़ान भर रहे हैं और अप्रैल अंत तक उसने 40 और विमानों को उड़ान सेवा में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है.
8. किस राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को 27 मार्च 2019 को कैबिनेट से हटा दिया?
A. गोवा
B. तमिलनाडु
C. पंजाब
D. मध्य प्रदेश
उत्तर. A. गोवा
Explanation: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को 27 मार्च 2019 को कैबिनेट से हटा दिया. धवलीकर एमजीपी के एकमात्र विधायक थे, जो पार्टी से अलग नहीं हुए थे.
9. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने अपने सभी सदस्य राष्ट्रों में एक बार में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
A. सार्क
B. ओपेक
C. यूरोपियन यूनियन
D. आसियान
उत्तर. C. यूरोपियन यूनियन
Explanation: यूरोपीय संघ के देशों और यूरोपीय संसद ने समुद्र तटों पर प्रदूषण को कम करने के लिये एक बार इस्तेमाल की जा सकने वाली प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. यूरोपीय संघ द्वारा 2021 में नए नियम लागू किये जायेंगे.
10. अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए तापमान के कारण यूरोप, जापान और अमेरिका में पिछले एक वर्ष में कितने लोगों की मौत हुई है ?
A. 1800
B. 1700
C. 1600
D. 1500
उत्तर. C. 1600
Explanation: अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए तापमान के कारण यूरोप, जापान और अमेरिका में पिछले एक वर्ष में लगभग 1600 लोगों की मौत हुई है.


No comments:
Post a Comment