expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, March 27, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 27 मार्च 2019

आज के टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है, ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जा सकता है। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ। 

1.भारत विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में किस स्थान पर है?
A. 76वें
B. 77वें
C. 78वें
D. 79वें
उत्तर. A. 76वें
Explanation: भारत इस इंडेक्स 2019 में 76वें स्थान पर है, इस बार भारत के रैंक में दो स्थानों की बढ़ोतरी हुई है. इस वार्षिक सूची को विश्व आर्थिक फोरम ने तैयार किया है. इस सूची में 115 देशों को रैंकिंग की गई है.

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज से सम्मानित किया गया है?
A. पीटर ताबिची
B. अल वाहिद नूर
C. डेविड सेंडर्स
D. जॉन मेकिंग्स
उत्तर. A. पीटर ताबिची
Explanation: इन्हें हाल ही में विख्यात ग्लोबल टीचर प्राइज दिया गया है. इस पुरस्कार में उन्हें 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिया गया. ये केन्या के रहने वाले हैं.

3. निम्नलिखित में से किस स्वदेशी तोप को हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किया गया है?
A. अर्जुन
B. नाशक
C. धनुष
D. लक्ष्य
उत्तर. C. धनुष
Explanation: स्वदेशी रूप से विकसित 'धनुष' होवित्जर तोपें भारतीय सेना में शामिल की गईं. ये बोफोर्स के डिजाइन पर आधारित है और अपग्रेटेड वर्जन है. इसे देसी बोफोर्स कहा जाता है.

4. भारत ने किस देश के साथ मिलकर श्रीलंका स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी के निर्माण का काम शुरु किया है?
A. जॉर्डन
B. यूएई
C. ओमान
D. ईरान
उत्तर. C. ओमान
Explanation: भारत की कंपनी एकॉर्ड ग्रुप और ओमान के सरकारी विभाग ने श्रीलंका स्थित हंबनटोटा बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी बनाने का काम शुरु किया है. इस परियोजना के लिए श्रीलंका के साथ लगभग 4 बिलियन डॉलर का समझौता किया गया है.

5. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में किस रोग से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और तकरीबन 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं?
A. टीबी
B. कैंसर
C. हैजा
D. एड्स
उत्तर. A. टीबी
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनियाभर में टीबी (ट्यूबरक्यूलॉसिस) से हर दिन करीब 4,500 लोगों की मौत होती है और लगभग 30,000 लोग हर दिन इस निरोध्य बीमारी की चपेट में आते हैं.

6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो?
A. बिहार
B. पंजाब
C. तमिलनाडु
D. झारखंड
उत्तर. C. तमिलनाडु
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में पहाड़ियों, टीलों और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया है जिससे पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ता हो.

7. पाकिस्तान द्वारा हाल ही में हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए किस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है?
A. श्रद्धा पीठ
B. जोगियान पीठ
C. कटासराज मंदिर
D. शारदा पीठ
उत्तर. D. शारदा पीठ
Explanation: पाकिस्तान ने पीओके (बोले तो गुलाम कश्मीर) स्थित शारदा मंदिर गलियारे को हिंदू तीर्थयात्रियों विशेषकर भारत के श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है. पाकिस्तान द्वारा यह सहमति 25 मार्च 2019 को प्रदान की गई है.

8. किस देश की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
A. नेपाल
B. भारत
C. श्रीलंका
D. पाकिस्तान
उत्तर. C. श्रीलंका
Explanation: श्रीलंका की सरकार ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है क्योंकि यहां स्थित जलस्रोतों से बिजली उत्पन्न होती है.

9. किस ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है?
A. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
B. नीति आयोग
C. चुनाव आयोग
D. योजना आयोग
उत्तर. A. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
Explanation: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को मंज़ूरी दे दी है. बतौर वीबीएल, सौदा पूरा होने के बाद उसे 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेप्सिको के बेवरेजेज़ कारोबार के फ्रेंचाइज़ी अधिकार मिल जाएंगे.

10. किस देश के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं?
A. चीन
B. नेपाल
C. रूस
D. पाकिस्तान
उत्तर. A. चीन
Explanation: चीन के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैववैज्ञानिकों को करीब 51.8 करोड़ साल पुराने हज़ारों जीवाश्म मिले हैं. अब तक 4,351 अलग-अलग जीवाश्मों को निकाला जा चुका है. गौरतलब है, इसी समय 'कैम्ब्रियन एक्सप्लोज़न' हुआ था जिसके बाद पृथ्वी पर बड़े स्तर पर जैव विविधता आई थी.
current-affairs-23 march-2019

No comments:

Post a Comment