expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, September 7, 2018

Weekly Current Affairs In Hindi|Top Current Affairs 2018

प्रश्न 1•  जिस राज्य सरकार ने सांप के काटने,नाव दुर्घटना, सीवेज की सफाई के दौरान दम घुटने और गैस लीकेज को भी आपदा की श्रेणी में शामिल किया है?

 क) मध्य प्रदेश सरकार
 ख) उत्तर प्रदेश सरकार
  ग) बिहार सरकार
  घ) झारखंड सरकार

उत्तर : ख) उत्तर प्रदेश सरकार

प्रश्न 2•  ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण केमामले में जिस देश को पछाड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है?

क) चीन
ख) भारत
ग) रुस
घ) अमेरिका

  उत्तर: क) चीन 

प्रश्न 3•  विश्व चैंपियनशिप के ग्लोबल ट्रैक इवेंट मेंस्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय ऐथलीट हिमा दास को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कितने लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी है?

 

क) 10  लाख रुपये
ख) 15 लाख रुपये
ग)  20 लाख रुपये
घ) 5 लाख रुपये

उत्तर  ग) 20 लाख रुपये 

 

प्रश्न 4•   किस देश की सरकार ने भारतीय मूल के लोगों में अंग प्रतिरोपण की समस्याओं से निपटने के लिए नया कानून लाने की घोषणा की?

क) कनाडा सरकार
ख) अमेरिका सरकार
 ग) रूस सरकार
 घ) ब्रिटेन सरकार

उत्तर घ) ब्रिटेन सरकार 

 

प्रश्न 5•    जिस हाई कोर्ट ने 03 अगस्त 2018 को टाइगर रिजर्व में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाई?

क) हिमाचल हाईकोर्ट
ख) उत्तराखंड हाईकोर्ट
ग) पंजाब हाईकोर्ट
घ) दिल्ली हाईकोर्ट

उत्तर  ख) उत्तराखंड हाईकोर्ट

 

प्रश्न 6•   सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस विवादित अनुच्छेद की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी है?

क) अनुच्छेद 35 ए
ख) अनुच्छेद 36 बी
ग) अनुच्छेद 37 ए
घ) अनुच्छेद 38 बी

उत्तर क) अनुच्छेद 35 ए

 

प्रश्न 7•    वह योजना जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?

क) BOL - 22
ख) NIYOJIT - 3
ग) MMPRINT - 1
घ) IMPRINT - 2

उत्तर घ) IMPRINT - 2

प्रश्न 8•    वह देश जो अमेरिका से एसटीए-1 रैंकिंग हासिल करने वाला तीसरा एशियाई देश बना?

क) ईरान
ख) पाकिस्तान
ग) भारत
घ) कोरिया

उत्तर ग) भारत 

प्रश्न 9•    वह स्टेशन जिसका नाम परिवर्तित करके दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है?

 

क) मुगलसराय जंक्शन
 ख) दादर जंक्शन
 ग) भोपाल जंक्शन
 घ) बांद्रे जंक्शन

उत्तर क) मुगलसराय जंक्शन 

प्रश्न 10•    नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता रैफ बदावी की रिहाई संबंधी विवाद के चलते सऊदी अरब ने इस देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाने की घोषणा की है?

क) ईरान
ख) इजरायल
ग) कनाडा
घ) अमेरिका

उत्तर ग) कनाडा

 

प्रश्न 11•    जिस राज्य साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित साक्षरता परीक्षा में 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा भी शामिल हुईं जो यह परीक्षा देने वाली राज्य की सबसे उम्रदराज़ महिला हैं?

क) केरल
ख) बिहार
ग) उड़ीसा
घ) गोवा

उत्तर क) केरल

 

प्रश्न 12•    केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में उज्ज्वला योजना के तहत जितने करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किये गये?

क) 3 करोड़
ख) 7 करोड़
 ग) 5 करोड़
 घ) 6 करोड़

उत्तर ग) 5 करोड़ 

 

प्रश्न 13•    यूनाइटेड किंगडम सरकार ने जिस देश के लोगों की समस्या को देखते हुए अंग दान और उत्तक दान के कानून में बदलाव करने का फैसला किया है?

क) जापान
ख) चीन
ग) भारत
घ) पाकिस्तान

उत्तर ग) भारत 

 

प्रश्न 14•    भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वास्तिका घोष और सिंगापुर की जिंगयी जोउ की जोड़ी ने हांगकांग जूनियर एवं कैडेट ओपन 2018 में जूनियर लड़कियों के युगल वर्ग में जो पदक हासिल किया?

 क) स्वर्ण पदक
 ख) कांस्य पदक
 ग) रजत पदक
 घ) तीनों में कोई नहीं

उत्तर ख) कांस्य पदक 

 

प्रश्न 15•    वह देश जिसने आतंरिक मामलों में हस्तनक्षेप के कारण कनाडा के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाई?

 

क) रूस
 ख) भारत
 ग) इजराइल
 घ) कनाडा

उत्तर घ) कनाडा

 

प्रश्न 16•    वह राज्य जहां किसानों के लिए पांच लाख रुपये के जीवन बीमा योजना की घोषणा की गई?

 क) आंध्र प्रदेश
 ख) तेलगांना
 ग) छत्तीसगढ़
 घ) पश्चिम बंगाल

उत्तर ख) तेलगांना

 

प्रश्न 17•    सेन्ट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने इस शहर को देश का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया?

 

क) दिल्ली
 ख) नोयडा
  ग) गाजियाबाद
  घ) गुड़गांव

उत्तर घ) गुड़गांव 

 

प्रश्न 18•    जिन तीन न्यायधीशों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की उनमें महिला न्यायधीश का नाम है?

 क) जस्टिस इंदिरा बनर्जी
 ख) जस्टिस कौर
ग) जस्टिस मुमताज बानो
 घ) जस्टिस सुनीता तांबे

 उत्तर क) जस्टिस इंदिरा बनर्जी

प्रश्न 19•    वह देश जिसने हाइपरसोनिक विमान का विश्व में पहली बार सफल परीक्षण किया?

क) भारत
 ख) जापान
 ग) चीन
 घ) अमेरिका

उत्तर ग) चीन

 

प्रश्न 20•    वह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जिसकी विधानसभा ने अपने लिए अलग लोक सेवा आयोग बनाए जाने हेतु विधेयक पारित किया?
  क) दिल्ली
  ख) लक्षद्वीप
  ग) पांडुचेरी
  घ) अंडमान निकोबार

 उत्तर क) दिल्ली 

 

प्रश्न 21•    एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष वीज़ा खत्म होने के बाद भी कितने भारतीय अमेरिका में रुके रहे ?

  क) 21 हजार भारतीय
  ख) 22 हजार भारतीय
  ग) 23 हजार भारतीय
  घ) 20 हजार भारतीय

उत्तर क) 21 हजार भारतीय 


  प्रश्न 22•    गोवा सरकार द्वारा लॉन्च की गई एप्प आधारित टैक्सी सेवा का नाम है?

 क) गोवा टूरस
 ख) गोवा वेलक्म
 ग) गोवा माइल्स
 घ) गोवा विजिट

उत्तर ग) गोवा माइल्स 


प्रश्न 23•    वह बैंक जिसके साथ NHAI ने 25,000 करोड़ रुपये के दीर्घकालिक असुरक्षित ऋण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये?
    क) पीएनबी
    ख) एसबीआई
    ग) बैंक अॉफ इंडिया
    घ) सिंडिकेट बैंक

उत्तर ख) एसबीआई 

प्रश्न 24•    उत्तूर भारत की सफेद सीमेंट की जरूरत को पूरा करने के लिए खनन पट्टे को मंजूरी के लिए एफएजीएमआईएल को इस राज्य सरकार से आशय पत्र प्राप्त हुआ ?
 क) पंजाब
 ख) हरियाणा
 ग) हिमाचल प्रदेश
 घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर ग) हिमाचल प्रदेश 


प्रश्न 25•    वह स्थान जहां दक्षिण भारत के बैंकों की वित्त वर्ष 2018-19 के लिए एपीवाई रणनीति-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई?
 क) हैदराबाद
 ख) मंगलोर
 ग) चेन्नई
 घ) बंगलूरु

उत्तर घ) बंगलुरू


प्रश्न 26•    युवा और खेल मामलों के राज्य  मंत्री (स्वुतंत्र प्रभार) कर्नल राज्येवर्धन राठौर ने महिला पर्वतारोही दल को जिस पर्वत के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया?
 क) माउंट मनीरंग
 ख) माउंट एवरेस्ट
 ग) माउंट कैलाश
 घ) माउंट के 2

 उत्तर क) माउंट मनीरंग

  

प्रश्न 27•    वह स्थान जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हीरक जयंती समारोह के समापन आयोजन के रूप में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया?
  क) मदुरई
 ख) हैदराबाद
 ग) तिरुवनंतपुरम
 घ) मंगलोर

उत्तर ग) तिरुवनंतपुरम 

  

प्रश्न 28•    वह देश जहां भारतीय इंजिनियर श्रीनिवास कुचिभितोला की हत्या के आरोप में आरोपी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है?
  क) ब्रिटेन
  ख) कनाडा
  ग) फ्रांस
  घ) अमेरिका

उत्तर: घ) अमेरिका 

 

प्रश्न 29•    हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हो गया, वे इस आंदोलन के प्रमुख नेता माने जाते थे?
 क) द्रविड़ आंदोलन
 ख) तमिल आंदोलन
 ग) कन्नड़ आंदोलन
 घ) जन आंदोलन

उत्तर: क) द्रविड़ आंदोलन 



प्रश्न 30•    वह अर्थशास्त्री जिन्हें आरबीआई ने हाल ही में बोर्ड में शामिल किया है?
   क) पी• चिदम्बरम
   ख) सुभाष जिंदल
   ग) स्वामीनाथन गुरुमूर्ती
   घ) अनुराग सिन्हा

  उत्तर :ग) स्वामीनाथन गुरूमूर्ती 


  प्रश्न 31•  वह स्थान जहां विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र आरंभ किया गया?

 क) तेलगांना
 ख) आन्ध्र प्रदेश
 ग) कर्नाटक
 घ) महाराष्ट्र

उत्तर: ख) आन्ध्र प्रदेश 


प्रश्न 32•    ट्राई ने हाल ही में जिस मोबाइल एप्प और माय-कॉल को उमंग प्लेटफार्म के साथ जोड़ने की घोषणा की है?
  क) डीएनडी 2.0
  ख) एफएलडी 3.0
  ग) एमएनडी 2.0
  घ) सशक्त 1

उत्तर: क) डीएनडी 2.0

  

प्रश्न 33•    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित जितने वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है जो 08 अगस्त 2018 से लागू हो गया?

  क) 8
  ख) 11
  ग) 6
  घ) 13

उत्तर: ग) 6

  

प्रश्न 34•    जिस राज्य सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डोप टेस्ट की अनिवार्यता से छूट दी है?
  क) हिमाचल सरकार
 ख) पंजाब सरकार
 ग) उत्तराखंड सरकार
 घ) हरियाणा सरकार

उत्तर ख) पंजाब सरकार 

 

प्रश्न 35•    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में जितने  प्रतिशत रहने का अनुमान है?
  क) 6.5 %
  ख) 7.9 %
  ग) 7.5 %
  घ) 8.0 %

उत्तर ग) 7.5 %

  प्रश्न 36•    केंद्र सरकार ने आयात कम करने के लिए जितने टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है?
 क) 328
 ख) 322
 ग) 330
 घ) 327

उत्तर क) 328

 

प्रश्न 37• राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत में जिस दिन को मनाया जाता है?
 क) 8 अगस्त
 ख) 9 अगस्त
 ग) 7 अगस्त
 घ) 6 अगस्त

उत्तर ग) 7 अगस्त

 

प्रश्न 38•    जिस आयोग ने अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट द्वारा भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है?
क) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
 ख) नीति आयोग
 ग) राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
 घ) व्यय प्रबंधन आयोग

उत्तर :क) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग 

 

प्रश्न 39•    वह भारतीय शहर जहां विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) ने अपना शोरूम खोला है?
   क)  दिल्ली
   ख)    बेंगलुरु
   ग)    हैदराबाद
   घ)    मुंबई

उत्तर :ग)  हैदराबाद 


प्रश्न 40•   इन्होने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की?
     क)    न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
    ख)    न्यायमूर्ति अरविन्द त्यागी
    ग)    न्यायमूर्ति शंकर प्रसाद
    घ)    न्यायमूर्ति जीवीके गौड़

उत्तर :क) न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन

  

प्रश्न 41•   वह दिन जब प्रत्येक वर्ष अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता  है?

   क)    06 अगस्त

   ख)    07 अगस्त

   ग)    08 अगस्त

   घ)   09 अगस्त

उत्तर: घ) 9 अगस्त



प्रश्न 42•    वह देश जिसने 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है?
    क)  ईरान
    ख)    चीन
    ग)    भारत
    घ)    रूस

उत्तर :ख) चीन

 

प्रश्न 43•    वह राज्य जिसने हाल ही में ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की?
   क)    उत्तर प्रदेश
   ख)    छत्तीसगढ़
   ग)   महाराष्ट्र
   घ)   हरियाणा

उत्तर :ग) महाराष्ट्र 

 

प्रश्न 44• इन्हें हाल ही में राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयनित किया गया?
  क)    हरिवंश नारायण
  ख)   बीके हरिप्रसाद
  ग)   बलराम सिंह
  घ)    जोगेश्वर चौहान

उत्तर क) हरिवंश नारायण 


प्रश्न 45•    हाल ही में जिस केंद्रीय मंत्रालय ने मोबाइल ऐप ''निर्यात मित्र'' लॉन्च किया है?
  क) कृषि मंत्रालय
  ख) रेल मंत्रालय
  ग) गृह मंत्रालय
  घ) वाणिज्य मंत्रालय

उत्तर : घ) वाणिज्य मंत्रालय 

 

प्रश्न 46•    जिस उच्च न्यायालय ने राज्य में भीख मांगने को अपराध क्षेत्र से बहार कर दिया है?
  क) दिल्ली
  ख) कोलकाता
   ग) पटना
   घ) मद्रास

उत्तर: क) दिल्ली 

 

प्रश्न 47•    जिस राज्य में हाल ही में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ आयोजित किया गया?
क) कर्नाटक
ख) तेलंगाना
ग) बिहार
घ) केरल

उत्तर :घ) केरल

 

प्रश्न 48•    जिस भारतीय संस्थान ने आरआईएसईसीआरईईके (RISECREEK) नामक एक देसी चिप विकसित किया है?
क) आईआईटी बॉम्बे
ख) आईआईटी दिल्ली
ग) आईआईटी मद्रास
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:  ग) आईआईटी मद्रास

 

प्रश्न 49• विश्व जैव ईंधन दिवस किस दिन को मनाया जाता है?
  क) 10 अगस्त
  ख) 12 अगस्त
  ग)    8 अगस्त
  घ) 11 अगस्त

उत्तर  :क) 10 अगस्त 

 

प्रश्न 50•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कितने अतिरिक्त बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी हैं?
 क) सात
 ख) आठ
  ग) दस
  घ) चार

उत्तर: घ) चार

 

प्रश्न 51•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और जिस देश के बीच कारोबार‍ निदान सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
क) कोरिया
 ख) नेपाल
 ग) चीन
 घ) रूस

उत्तर :क) कोरिया 

 

प्रश्न 52•    मध्य प्रदेश के जिस राष्ट्रीय उद्यान के हाथियों को वीक लांग पिकनिक मिली है?
 क) कान्हा टाइगर रिजर्व
 ख) माधव राष्ट्रीय उद्यान
 ग) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
 घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: क) कान्हा टाइगर रिजर्व 

 

प्रश्न 53•    जिस राज्य सरकार ने भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना हेतु टेक महिंद्रा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
  क) आंध्र प्रदेश
  ख) बिहार
  ग) पंजाब
 घ) तेलंगाना

उत्तर: घ) तेलगांना



प्रश्न 54• वह देश जिसने महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का 14 वां संस्करण जीता है?
क) स्पेन
ख) भारत
ग) नीदरलैंड्स
घ) चीन

उत्तर: ग) नीदरलैंड्स 



प्रश्न 55• राष्ट्रीय महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष कौन है?
 क) मधु वर्मा
 ख) रजनी सिंह
 ग) रेखा शर्मा
 घ) हेमलता जिंदल

उत्तर : ग) रेखा शर्मा 


No comments:

Post a Comment