प्रश्न 1•भारत ने उर्जा दक्षता के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
क) एशियन बैंक
ख) अंतरराष्ट्रीय विकास बैंक
ग) विश्व बैंक
घ) संयुक्त राष्ट्र
उत्तर ग) विश्व बैंक
Explanation: भारत ने उर्जा दक्षता के लिए विश्व बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
प्रश्न 2•भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए कितने करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए?
क) 20 करोड़ डॉलर
ख) 30 करोड़ डॉलर
ग) 55 करोड़ डॉलर
घ) 25 करोड़ डॉलर
उत्तर घ) 25 करोड़ डॉलर
Explanation: भारत ने राजस्थान विद्युत वितरण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधारने के लिए 25 करोड़ डॉलर के एक विकास नीति ऋण (डीपीएल) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता केंद्र सरकार, राजस्थान सरकार और विश्व बैंक के बीच हुआ.
प्रश्न 3•एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की किस खिलाड़ी ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता?
क) आरती रामानुजन
ख) पिन्की बल्हारा
ग) मरियम कुलश्रेष्ठा
घ) भाविका चंद्रा
उत्तर ख) पिन्की बल्हारा
Explanation: एशियाई खेलों में पारंपरिक मार्शल आर्ट कुराश में भारत की पिन्की बल्हारा ने महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता.
प्रश्न 4•केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की किस अधिकारी को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
क) रुचि सचदेवा
ख) अंजू सिंह
ग) रुचि घनश्याम
घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर ग) रूचि घनश्याम
Explanation: केंद्र सरकार ने 1982 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचि घनश्याम को ब्रिटेन (यूके) में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया है.
प्रश्न 5•भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च गये स्मार्ट कोच को पहली बार किस एक्सप्रेस में लगाया जायेगा?
क) गरीब रथ
ख) समझौता एक्सप्रेस
ग) ताज एक्सप्रेस
घ) कैफियत एक्सप्रेस
उत्तर घ) कैफियत एक्सप्रेस
Explanation: भारतीय रेलवे ने देश का पहला स्मार्ट कोच बना लिया है जिसे जल्द ही कैफियत एक्सप्रेस में लगाया जायेगा.
प्रश्न 6•भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की बैठक का 8वां सत्र निम्न में से किस शहर में आयोजित किया गया?
क) नैरोबी
ख) पटना
ग) दिल्ली
घ) जयपुर
उत्तर क) नैरोबी
Explanation: केन्या के नैरोबी में भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 8वीं बैठक आयोजित की गई. बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और नागरिक उड्डयन, सुरेश प्रभु और केन्या सरकार, उद्योग, व्यापार और सहकारी समितियों के मंत्रिमंडल सचिव पीटर मुन्या की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई.
प्रश्न 7•18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की कितने मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया हैं?
क) 400 मीटर
ख) 800 मीटर
ग) 200 मीटर
घ) 100 मीटर
उत्तर ख) 800 मीटर
Explanation: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के मनजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया. वहीं, इस स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक जीता.
प्रश्न 8•हाल ही में उतराखंड में यमुना नदी पर किस बान्ध परियोजना हेतु छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये?
क) देवप्रयाग बान्ध
ख) हिमनद बान्ध
ग) लखवाड़ बान्ध
घ) प्रयोजन बान्ध
उत्तर ग) लखवाड़ बान्ध
Explanation: देहरादून के पास यमुना नदी पर बनने वाले बहुउद्देशीय लखवाड़ बान्ध परियोजना के क्रियान्वयन हेतु नितिन गडकरी सहित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये.
प्रश्न 9•किस राज्य सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है?
क) उत्तर प्रदेश सरकार
ख) बिहार सरकार
ग) पंजाब सरकार
घ) तमिलनाडु सरकार
उत्तर क) उत्तर प्रदेश सरकार
Explanation: 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक सुधा सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लाख रुपये और राजपत्रित अधिकारी का पद देने का घोषणा किया है.
प्रश्न 10•भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने किस बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
क) आईडीबीआई बैंक
ख) पंजाब नेशनल बैंक
ग) भारतीय स्टेट बैंक
घ) देना बैंक
उत्तर क) आईडीबीआई बैंक
Explanation: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निदेशक मंडल ने आईडीबीआई बैंक में 14.9% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है. दरअसल, एलआईसी के पास फिलहाल बैंक में 7.98% हिस्सेदारी है और वह नियंत्रण हासिल करने के लिए निवेश करना चाहती है.
प्रश्न 11•निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियन गेम्स के 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया?
क) मनजीत सिंह
ख) अनिल जोशी
ग) जिनसन जॉनसन
घ) विवेक तोमर
उत्तर क) मनजीत सिंह
Explanation: एशियाई खेलों के 10वें दिन मनजीत सिंह ने 800 मीटर रेस में भारत को 9वां स्वर्ण पदक दिलाया. मनजीत सिंह ने 1:46:15 मिनट में 800 मीटर की रेस पूरी की.
प्रश्न 12•इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गगनयान को लॉन्च करने के लिए उपयोग किये जाने वाले व्हिकल का नाम क्या है?
क) पीएसएलवी एमके- 3
ख) जीएसएलवी एमके- 3
ग) पीएसएलवी एमके- 2
घ) जीएसएलवी एमके- 2
उत्तर ख) जीएसएलवी एमके- 3
Explanation : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में मानव को भेजने की दिशा में 28 अगस्त 2018 को तैयारियों का पहला खाका जारी किया है. इसरो द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वे तयशुदा समय पर अंतरिक्ष में मानव को भेजने के लिए तैयार हैं.
No comments:
Post a Comment